Shani Vakri 2024: शनि की चाल ज्योतिष शास्त्र में महत्वपूर्ण मानी गई है। बता दें कि शनि देव समय-समय पर राशि परिवर्तन करते रहते हैं। साथ ही समय-समय पर वक्री और मार्गी भी होते हैं। शनि देव इस समय कुंभ राशि में विराजमान हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, शनि देव इस साल राशि परिवर्तन नहीं करने वाले हैं, लेकिन शनि देव की चाल में बदलाव जरूर होंगे।
बता दें कि शनि देव 30 जून को वक्री (उलटी चाल) चलने वाले हैं। शनि देव के वक्री होने से कुछ राशियों के जीवन में खुशहाली आ सकती है। साथ ही धन-संपत्ति की बढ़ोतरी भी हो सकती है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि शनि देव के उलटी चाल चलने से किन-किन राशियों के जीवन में खुशहाली आने वाली है। साथ ही किन-किन राशियों की किस्मत चमक सकती है।
मेष राशि
मेष राशि वाले लोगों की कुंडली में शनि देव का वक्री आय भाव में होगी। इसलिए मेष राशि वाले लोगों के लिए शनि देव का वक्री लाभदायक रहने वाला है। शनि देव के वक्री होने से आय में अच्छी खासी वृद्धि हो सकती है। जिन लोगों ने लोग शेयर बाजार में निवेश किया है उनको डबल मुनाफा हो सकता है। शनि देव के वक्री होने से सारी मनोकामनाएं पूरी होंगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले लोगों के लिए शनि का वक्री होना बहुत ही शुभ और लाभदायक साबित हो सकता है, क्योंकि मिथुन राशि वाले लोगों की कुंडली में शनि नवम भाव में वक्री करेंगे। ऐसे में मिथुन राशि वाले जातकों को किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। जल्द किसी बड़े कारोबारी से मुलाकात हो सकती है। यह मुलाकात भविष्य के लिए बेहद शुभ फलदायी रहने वाली है। करियर में नई नौकरी के बेहतरीन प्रस्ताव आ सकते हैं। साथ ही देश-विदेश की यात्रा कर सकते हैं।
तुला राशि
ज्योतिषियों के अनुसार, शनि देव की उलटी चाल तुला राशि वाले लोगों के लिए अनुकूल साबित होगी, क्योंकि तुला राशि वाले लोगों की कुंडली में पंचम भाव में वक्री करेंगे। ऐसे में तुला राशि वाले लोगों को संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। साथ ही तुला राशि वाले लोगों के लिए अचानक धन लाभ की स्थिति बन सकती है। अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे। कारोबार से संबंधित अच्छी डील मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा वाले लोगों की पदोन्नति हो सकती है।
यह भी पढ़ें- इन राशियों को सालों बाद मिलेगा भाग्य का साथ, पांच ग्रह कराएंगे धन लाभ
यह भी पढ़ें- 12 जून तक 3 राशि के लोग होंगे षड्यंत्र के शिकार, वृषभ राशि में रहेगी ग्रहों की पंचायत
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
स्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
8 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
14 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines