Shani Vakri 2024 Effects on Zodiac Signs: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, प्रत्येक ग्रह समय-समय पर अपनी राशि परिवर्तन करते हैं। साथ ही चाल में भी बदलाव करते हैं। ग्रहों के राशि और चाल में बदलाव करने से सभी 12 राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सभी 9 ग्रहों में शनि देव ऐसे ग्रह है जो सबसे धीमी चाल से चलते हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, 30 साल बाद शनि ग्रह अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विचरण कर रहे हैं। कुंभ राशि में शनि देव 2025 तक रहेंगे लेकिन बता दें कि शनि देव 2024 में अपनी चाल में बदलाव करने वाले हैं।
दृक पंचांग के अनुसार, शनि इस समय कुंभ राशि में सीधी चाल चल रहे हैं लेकिन जून 2024 में शनि देव वक्री हो जाएंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि देव के वक्री होने से सभी 12 राशियों पर शुभ और अशुभ असर पड़ेगा। माना जाता है कि शनि देव के वक्री होने से 3 राशि वालों की लॉटरी लगने वाली है। साथ ही भौतिक सुख जैसे सुख-समृद्धि, प्रतिष्ठा और तरक्की प्राप्त करेंगे। आज इस खबर में जानेंगे उन 3 राशियों के बारे में जिनकी किस्मत चमकने वाली है।
यह भी पढ़ें- 3 राशि वालों की दोस्ती होती है बेहद खास, हर मुश्किल में देते हैं एक-दूसरे का साथ
मेष राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि वालों के लिए शनि की वक्री बेहद ही लाभदायक रहने वाली है। माना जाता है कि मेष राशि के जातकों की आय में वृद्धि होगी। साथ ही पैसे कमाने के कई सारे स्त्रोत मिलेंगे। शेयर मार्केट में निवेश करने से अच्छा-खासा धन का लाभ होगा। साथ ही जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनकी पदोन्नति हो सकती है। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। सारी महत्वाकांक्षाएं पूरी होंगी।
यह भी पढ़ें- 18 जनवरी को शुक्र व बुध मिलकर बनाएंगे लक्ष्मी नारायण राजयोग
वृषभ राशि
जून में शनि ग्रह के उलटी चाल चलने से वृषभ राशि वालों को अच्छा-खासा धन की प्राप्ति होगी। क्योंकि वृषभ राशि के स्वामी शुक्र देव और शनिदेव दोनों एक दूसरे के अच्छे खासे मित्र ग्रह हैं। जिसके कारण शनि देव हमेशा वृषभ राशि वाले जातकों पर हमेशा अपनी कृपा बनाए रखते हैं। शनि देव के उल्टी चाल चलने से जातक को अच्छी खासी नई नौकरी मिल सकती है। साथ ही जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनको प्रमोशन मिल सकता है। आय में वृद्धि हो सकती है। नया कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं। शेयर मार्केट में जबरदस्त लाभ होगा।
मकर राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मकर राशि वालों के लिए शनिदेव का वक्री होना बेहद शुभ फलदायी होगा। जातक को शनि देव खूब पैसा कमवाएंगे। जातक को अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। शनि देव जून माह में वक्री करेंगे तो मकर राशि वालों के भौतिक सुखों में विस्तार होगा। साथ ही जीवनशैली में भी बदलाव होंगे।
यह भी पढ़ें- मूलांक 4, 6 और 7 वालों को होगा कारोबार में जबरदस्त लाभ
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
20 hrs agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
3 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
5 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
6 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines