Ank Rashifal : मूलांक 4, 6 और 7 वालों को होगा कारोबार में जबरदस्त लाभ, इन मूलांको को रहना होगा सावधान!

Ank Rashifal 05 January 2024: आज का दिन कुछ मूलांक वालों के लिए खास रहने वाला है तो वहीं कुछ मूलांक से जुड़े जातकों को बेहद सतर्क रहना होगा।

Ank Rashifal, numerology prediction

Ank Rashifal 05 January 2024: पौष का महीना चल रहा है, ऐसे में आज पौष माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। आज 1 से लेकर 9 मूलांक वालों के लिए बेहद खास रहने वाला है। आइए आज इस खबर में 1 से लेकर 9 मूलांक वालों का दैनिक अंक राशिफल जानेंगे।

विज्ञापन

मूलांक 1

मूलांक 1 वाले जातकों का दिन बेहद ही शुभ रहने वाला है। आज आपको कार्यक्षेत्र में सतर्क रहना होगा। दोस्तों का भरपूर सहयोग मिलेगा। जो जातक राजनीति के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। किसी बड़े नेता से मुलाकात हो सकती है। दिन ठीक-ठाक रहेगा।

विज्ञापन

मूलांक 2

मूलांक 2 वाले जातकों का दिन मौज मस्ती के साथ बीतने वाला है। आज आपको परिवार की ओर से कुछ अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनको आज नौकरी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा।

विज्ञापन

मूलांक 3

मूलांक 3 वाले जातकों के लिए आज का दिन कल से बेहतर रहने वाला है। आज बड़ों का आशीर्वाद मिल सकता है। जो जातक राजनीति के क्षेत्र में करियर बनाने का बारे में सोच रहे हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आज किसी बड़े नेता से मुलाकात हो सकती है।

मूलांक 4

मूलांक 4 वाले जातकों का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आप किसी पुराने मित्र से मिल सकते हैं, जिससे आपको मिलकर खुशी का अहसास होगा। दिन ठीक-ठाक बीतेगा। दोस्तों के साथ ही किसी धार्मिक स्थान पर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।

विज्ञापन

मूलांक 5

मूलांक 5 वाले जातकों का दिन गुरुवार से बेहतर रहने वाला है। आज आपको माता जी की ओर से कुछ खुशखबरी मिल सकता है। जो जातक पढ़ाई कर रहे हैं, उनको विदेश जाने का संभावना बन रहा है। नौकरी से संबंधित कुछ शुभ समाचार मिल सकता है। मन प्रसन्न रहेगा।

विज्ञापन

मूलांक 6

मूलांक 6 वाले जातकों के लिए शुक्रवार का दिन कल से ठीक रहेगा। आज आप दोस्तों के साथ पूरा दिन मौज-मस्ती के साथ गुजारेंगे। शाम के समय थोड़ा थकान महसूस हो सकता है। सेहत से संबंधित चल रही परेशानियां खत्म हो जाएंगी। मन शांत रहेगा।

मूलांक 7

मूलांक 7 वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनको आज अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। आय में वृद्धि में हो सकती है। सेहत में पहले से सुधार आ सकती है। खानपान का ध्यान रखें।

विज्ञापन

मूलांक 8

मूलांक 8 वाले जातकों का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आप किसी मित्र से मुलाकात कर सकते हैं। मौज-मस्ती के साथ बीतने वाला है। पैतृक संपत्ति से धन का लाभ होगा। जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनको आज अच्छी नौकरी मिल सकती है। बदलते मौसम के कारण आज आपकी सेहत खराब हो सकती है।

विज्ञापन

मूलांक 9

मूलांक 9 वाले जातकों के लिए शुक्रवार का दिन लाभदायक रहने वाला है। आज आपको किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। जिससे आगे चलकर आपको लाभ प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। जीवनसाथी का भरपूर प्यार मिलेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ