Shani Surya Yuti 2024: प्रत्येक ग्रह एक निश्चित समय के लिए एक राशि से दूसरे राशि में गोचर करते हैं साथ ही ग्रहों के साथ मिलकर युति भी बनाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सभी ग्रहों के राजा सूर्य ग्रह हर महीने में राशि परिवर्तन करते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल 2024 के फरवरी माह में सूर्य ग्रह कुंभ राशि में गोचर करेंगे। कुंभ राशि में पहले से शनि मौजूद है। ज्योतिष के अनुसार, कुंभ राशि में सूर्य के गोचर से शनि और सूर्य की युति बनेगी।
माना जा रहा है कि पिता और पुत्र की युति बेहद ही ताकतवर रहेगी, क्योंकि शनि और सूर्य एक दूसरे के शत्रु ग्रह माने गए हैं। सूर्य और शनि की युति से 12 राशि के जातकों पर बड़ा प्रभाव डालेगी। माना जा रहा है कि शनि-सूर्य की युति कुछ राशि वालों पर नकारात्मक असर डालने वाली है। यानि उन राशि के जातकों को बेहद संभलकर चलना होगा। तो आइए इस खबर में जानते हैं शनि और सूर्य की युति से किन-किन राशि वालों पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें- साल 2024 में शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से 3 राशियों पर टूटेगा दुखों का पहाड़, होगा जमकर नुकसान
कर्क राशि
सूर्य और शनि की युति कर्क राशि के जातकों के लिए हानिकारक साबित होगी। क्योंकि इन दोनों ग्रहों की युति राशि के आठवें भाव में बन रही है। माना जा रहा है कि इस युति से जातक को गुप्त रोग जैसी समस्या हो सकती है। साथ ही वैवाहिक जीवन में दरार आ सकती है। ज्योतिषियों के अनुसार, कर्क राशि के जातकों को इन दिनों कुछ नया कार्य करने से बचना चाहिए। साथ ही जीवन में नए बदलाव करने के बारे में न सोचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।
यह भी पढ़ें- 14 जनवरी को सूर्य करेंगे अपनी प्रिय राशि में प्रवेश, मेष समेत 12 राशियों का होगा भाग्योदय
कन्या राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य और शनि की युति से कन्या राशि के जातकों का बुरा समय आ सकता है। क्योंकि इन दोनों ग्रहों की युति कन्या राशि के 12 वें भाव में बन रही है। ऐसे में जातक को अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। साथ ही जातक तनावग्रस्त रहेंगे। जातक को आर्थिक तंगी हो सकती है। ज्योतिषियों का माने तो किसी को उधार पैसे देने से बचना होगा।
मीन राशि
शनि और सूर्य की युति मीन राशि के जातकों के लिए घातक साबित हो सकती है। जातक को अदालती मामलों में असफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आ सकती है। जो जातक गाड़ी चलाते हैं, उन्हें संभलकर चलना होगाा। क्योंकि दुर्घटना होने की आशंका है। पैतृक संपत्ति में धन का लाभ हो सकता है।
यह भी पढ़ें- Weekly Horoscope: आज से 7 राशि वालों के जीवन में शुरू होंगे अच्छे दिन, जानें साप्ताहिक राशिफल
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
14 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
21 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines