Surya Gochar: पंचांग की गणना के अनुसार एक वर्ष में सूर्य सभी बारह राशियों का चक्कर लगा लेता है। वह लगभग प्रत्येक 30 दिन में राशि परिवर्तन करता है। इस राशि परिवर्तन अथवा गोचर को संक्रान्ति कहा जाता है। अगले सप्ताह 13 फरवरी 2023 को सूर्य गोचर कर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। इसे कुंभ संक्रान्ति भी कहा जाएगा।
ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार शनि भी अभी कुंभ राशि में है। ऐसे में कुंभ राशि में शनि और सूर्य की युति बन रही है। ज्योतिष में इन दोनों को शत्रु भी माना गया है। यह युति कई राशियों के लिए बहुत ज्यादा नुकसानदायक रहने वाली है। जानिए सूर्य का यह गोचर किन राशियों के लिए कठिन रहेगा।
यह भी पढ़ें: भगवान शिव की पूजा में ध्यान रखें ये बातें, नहीं तो हो जाएगा सर्वनाश
सूर्य का राशि परिवर्तन इन राशियों के लिए रहेगा भारी (Surya Gochar in Kumbh Rashi)
कर्क राशि
आपकी कोई कीमती वस्तु खो सकती है, सावधानी रखें। पैतृक संपत्ति से भी हाथ धोना पड़ सकता है। काम के सिलसिले में बहुत ज्यादा यात्राएं करनी पड़ सकती है। रोगों के चलते फिजूल खर्चा हो सकता है।
कन्या राशि
सूर्य का गोचर आपके शत्रुओं को प्रबल बनाएगा। अपने छिपे शत्रुओं से सावधान रहें। स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखें, मौसमी बीमारियों से जूझना पड़ सकता है। नेत्र तथा पेट से संबंधित रोगों से पीड़ित हो सकते हैं। खर्चा ज्यादा होने से पैसे की तंगी हो सकती है।
अन्य राशियों के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।
वृश्चिक राशि
दिमाग के बजाय अपने मन की सुनें, अन्यथा अपना मानसिक संतुलन खो सकते हैं। किन्हीं गलत फैसलों के कारण पारिवारिक जीवन में कलह हो सकती है। बदन दर्द, सिर दर्द और छाती संक्रमण संबंधी बीमारियों से बच कर रहें। लक्षण दिखते ही तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। मानसिक रूप से भी अशांत रहेंगे।
यह भी पढ़ें: महिलाओं के इस अंग का तिल खोल देता है उनके सारे राज
मकर राशि
स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। बिना सोचे-समझे कहीं भी पैसा इन्वेस्ट न करें, ऐसा करना आपको भारी पड़ सकता है। व्यापारियों के लिए समय थोड़ा कठिन बना हुआ है। प्रेम संबंधों में भी निराशा का सामना करना पड़ सकता है। कलीग्स के चलते कार्यस्थल पर समस्याओं से घिरे रहेंगे।
कुंभ राशि
सूर्य का गोचर कुंभ राशि में ही होने के कारण इसका असर इसी राशि पर सर्वाधिक होगा। कई तरह की शारीरिक समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। मानसिक तनाव से पीड़ित रहेंगे। अहंकार से बच कर रहें, अन्यथा कोई बड़ा नुकसान करवा बैठेंगे। मन के बजाय दिमाग की सुनें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
12 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
5 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
8 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines