---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

नए साल के पहले दिन शनि-शुक्र होंगे आमने-सामने, 4 राशियों की संवरेगी किस्मत

Shani Shukra Drishti Yog: एक जनवरी 2024 को शनि और शुक्र देव आमने-सामने होंगे। शनि-शुक्र का यह दृष्टि योग 4 राशियों के लिए बेहद खास है।

---विज्ञापन---

Shani Shukra Drishti Yog Astrology Prediction: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, नए साल (2024) के पहले दिन शनि और शुक्र आमने-सामने होंगे। दरअसल 1 जनवरी 2024, सोमवार को शाम 6 बजकर 54 मिनट पर केंद्र दृष्टि योग बनाएंगे। ज्योतिष में शनि को जहां कर्मफल दाता कहा गया है, वहीं शुक्र को धन, ऐश्वार्य और विलासिता का कारक माना गया है। ऐसे में दो दिन बाद होने वाली शुक्र-शनि की केंद्र दृष्टि योग कुछ राशियों के लिए अच्छा माना जा रहा है। ज्योतिषी पं. धनंजय पाण्डेय के अनुसार, शनि-शुक्र का यह केंद्र दृष्टि योग 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा, यहां जानिए।

वृषभ

इस राशि से जुड़े जातकों के लिए शनि-शुक्र का दृष्टि योग शुभ है। दरअसल शुक्र देव की कृपा से ऐश्वर्य के साधनों में वृद्धि होगी। आमदनी में जबरदस्त इजाफा देखने को मिलेगा। बिजनेस में भरपूर आर्थिक उन्नति होगी। वहीं शनि देव की कृपा से कार्यों में मन लगेगा। जिसका सुखद परिणाम प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में जीवन साथी से धन लाभ का योग है।

---विज्ञापन---

तुला

शुक्र-शनि का दृष्टि योग तुला राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र तुला राशि के स्वामी हैं। ऐसे में नए साल के पहले दिन बिजनेस और रोजगार में खूब उन्नति देखने को मिलेगी। आमदनी के कई स्रोत बनेंगे। सुख के साधनों में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में प्यार बढ़ेगा। जबकि शनि देव के की कृपा से अच्छे काम को अंजाम देंगे। जिसका शुभ परिणाम मिलेगा। व्यापार में आर्थिक लाभ के कई योग बनेंगे। 2024 के पहले दिन खूब मुनाफा प्राप्त होगा।

मकर

2024 के पहले दिन मकर राशि वालों को शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त होगा। शनि-शुक्र का दृष्टि योग मकर राशि से जुड़े जातकों के लिए अत्यंत शुभ माना जा रहा है। ऐसे में शुक्र देव की कृपा के परिणामस्वरूप इनकम के स्रोत बढ़ेंगे। सुख और ऐश्वर्य के साधनों में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा वाले जातक कार्यस्थल पर कार्यों में पूरी ताकत लगाएंगे। जिसके परिणामस्वरूप आने वाले समय में प्रमोशन का योग बनेगा।

---विज्ञापन---

कुंभ

कुंभ राशि से जुड़े जातकों के लिए नया साल का पहला दिन लाभकारी रहेगा। दरअसल शनि-शुक्र के दृष्टि योग से कार्यों में सफलता मिलेगी। शुक्र देव की कृपा के परिणामस्वरूप धन की स्थिति अच्छी रहेगी। दांपत्य जीवन में शुक्र देव की कृपा से मधुरता आएगी। जो जातक व्यापार कर रहे हैं, उन्हें नए साल के पहले दिन जबरदस्त मुनाफा देखने को मिलेगा। नौकरीपेशा वाले जातकों को नई नौकरी का ऑफर मिलेगा।

यह भी पढ़ें: साल का आखिरी शनिवार आज, शनिदेव चमकाएंगे तकदीर! जानें कैसे?

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---विज्ञापन---
First published on: Dec 30, 2023 09:57 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola