Shani Rahu Yuti 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार एक निश्चित समय तक कोई भी ग्रह किसी राशि में विराजमान रहते हैं। वहीं, अगर किसी राशि में पहले से कोई ग्रह मौजूद होते हैं तो दूसरे ग्रह के गोचर पर युति का निर्माण होता है। वर्तमान में न्यायाधीश और कर्मफल दाता शनि मीन राशि में विराजमान हैं और इस राशि में अन्य ग्रह भी हैं। ऐसे में शनि की कुछ ग्रहों के साथ युति बन रही है। बात करें पापी ग्रह राहु की तो वर्तमान में मीन राशि में विराजमान हैं और शनि के साथ युति बन रही है।
हालांकि, 18 मई को पापी ग्रह द्वारा राशि परिवर्तन कर लिया जाएगा। मीन राशि से निकलकर कुंभ राशि में राहु गोचर कर लेंगे। इससे पहले कुछ राशि के जातकों के जीवन में अच्छे बदलाव हो सकते हैं। कामकाज में तरक्की, धन वृद्धि समेत अन्य लाभ हो सकते हैं। आइए जानते हैं 18 मई से पहले किन 3 राशियों पर राहु और शनि की खास मेहरबानी रहेगी?
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा। राहु और शनि की युति सकारात्मक बदलाव के साथ रहेगी। आपके अधूरे काम पूरे हो सकेंगे। घर वालों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। रुका धन हासिल हो सकता है। परिवार के सदस्यों के बीच खुशी का माहौल रहेगा। बाहर जाने की योजना बना सकते हैं।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों के लिए राहु और शनि की युति लाभकारी रहेगी। कार्य में सफल रहेंगे। आपको अपनी मेहनत का फल मिल सकेगा। रिश्तेदारों के साथ संबंध में सुधार होगा। करियर में सफलता हासिल कर सकते हैं। आत्मविश्वास बढ़ा-चढ़ा रहेगा। कारोबार में तरक्की हासिल कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा चल रहा है। किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है।
ये भी पढ़ें- Rahu Ketu Gochar 2025: 18 मई को राहु और केतु का बड़ा राशि परिवर्तन, 5 राशियों की लव लाइफ पर होगा शुभ असर
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए राहु और शनि की युति उत्तम फलदायी रहेगी। 18 मई से पहले जिंदगी में सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। कामकाज के मामले में भी दोनों ग्रह की युति लाभकारी रहेगी। कार्यक्षेत्र के मामले में शुभ है और आप तरक्की हासिल कर सकेंगे। व्यापारियों के लिए समय अच्छा रहेगा। नई योजनाओं पर काम करेंगे और सफल भी हो सकेंगे।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
5 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
7 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines