Shani Nakshatra: शनि करेगा 12 मई को नक्षत्र परिवर्तन, इन 3 राशियों की होगी मौज!

Shani Nakshatra Parivartan 2024: मई माह में होने वाले शनि नक्षत्र परिवर्तन से कई राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। लंबे समय से वो जिस चीज का सपना देख रहे थे, वो पूरा हो सकता है। आइए जानते हैं उन 3 राशियों के बारे में, जिन्हें शनि के नक्षत्र परिवर्तन से लाभ हो सकता है। 

Shani Nakshatra Parivartan 2024

Shani Nakshatra Parivartan 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 06 अप्रैल 2024 को शनि देव ने नक्षत्र परिवर्तन किया था। 06 अप्रैल को दोपहर 3 बजकर 55 मिनट पर शनि देव ने पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश किया था। अब 12 मई 2024 को सुबह 08 बजकर 08 मिनट पर शनि देवता पूर्वाभाद्रपद यानी 25 वें नक्षत्र के दूसरे पद में विराजमान होंगे। वह 18 अगस्त 2024 तक यही रहेंगे।

विज्ञापन

मई माह में होने वाला शनि का नक्षत्र परिवर्तन तीन राशियों के लोगों के लिए लाभदायक हो सकता है। धीरे-धीरे उनके सभी सपने पूरे हो सकते हैं। आइए जानते हैं मई में शनि के नक्षत्र परिवर्तन से किन-किन राशियों को लाभ हो सकता है।

विज्ञापन

मेष राशि

शनि के पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के दूसरे यानी द्वितीय पद में गोचर करने से मेष राशि के लोगों को फायदा हो सकता है। छात्रों की बुद्धि में विकास हो सकता है। इसके अलावा कुंडली में धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। अगर आपका पैसा कहीं अटका हुआ है, तो इस माह वो आपको वापस मिल सकता है। अगर इस समय आपने अपने खर्चों को कंट्रोल में रखा, तो इससे भविष्य में आपको पैसों की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

विज्ञापन

सिंह राशि

जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनके काम से प्रसन्न होकर उनके बॉस उनकी सैलरी बढ़ा सकते हैं। लंबे समय से अगर आप किसी प्रॉपर्टी को खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो जल्द ही आप एक अच्छी और फायदे वाली प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। समाज में मान-सम्मान में भी इजाफा हो सकता है।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन खुशियां लेकर आ सकता है। इस समय आपको अपने हर काम में भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे कुछ ही समय में आपके सभी अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। जिन लोगों की आर्थिक स्थिति सही नहीं है, उन्हें जल्द ही कारोबार के लिहाज से एक बड़ा ऑफर मिल सकता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ