Shani Nakshatra Parivartan 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि देव का नक्षत्र और राशि परिवर्तन बहुत ही खास माना गया है। माना जाता है कि शनि देव जब भी अपना नक्षत्र परिवर्तन करते हैं तो सभी राशि के लोगों के जीवन में कुछ न कुछ बदलाव देखने को जरूर मिलता है। ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को कर्म और न्याय के देवता भी माना गया है। शनि देव सबके कर्मों के हिसाब से फल प्रदान करते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, साल 2024 में शनि देव का कोई राशि परिवर्तन नहीं होने वाला है लेकिन नक्षत्र समय-समय पर बदलते रहेंगे।
ऐसे में शनि देव 6 अप्रैल 2024 दिन शनिवार को शनि देव अपना नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। शनि देव 6 अप्रैल दिन शनिवार शाम को 3 बजकर 55 मिनट पर पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन करने से मेष समेत अन्य तीन राशियों के जीवन में हलचल देखने को मिलेंगे। बता दें कि शनि देव का गोचर शुभ और अशुभ दोनों फल प्रदान करते हैं। तो आज इस खबर में जानेंगे कि शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन करने से किन-किन राशियों को अशुभ फल मिलेंगे।
मेष राशि
मेष राशि वाले लोगों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन कुछ ठीक नहीं रहेगा। भूमि और वाहन सुख से वंचित रहना पड़ सकता है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उन्हें ऑफिस में सीनियर से डांट सुनने को मिल सकता है। साथ ही बना बनाए काम बिगड़ सकता है। जिसको लेकर तनाव की स्थिति बनी रहेगी।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले लोगों के लिए शनि देव का नक्षत्र परिवर्तन कई मायने में ठीक नहीं रहेगा। प्रोफेशनल लाईफ में कई तरह की परेशानियां आ सकती हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं में कमी होगी। जीवन में कई तरह की परेशानियां आ सकती हैं। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उन्हें नौकरी से निकाला जा सकता है। वैवाहिक जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं। कारोबार में भी हानि होने की संभावना है।
मीन राशि
शनि का नक्षत्र परिवर्तन मीन राशि वाले लोगों के लिए करियर और कारोबार के लिए शुभ नहीं रहेगा। कारोबार में हानि हो सकती है। साथ ही करियर में अचानक बदलाव देखने को मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान में हानि हो सकती है। स्वास्थ्य में भी दिक्कते आ सकती हैं।
यह भी पढ़ें- अगले माह ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, इन 3 राशियों के जीवन में होगी हलचल
यह भी पढ़ें- 54 साल बाद नवरात्रि से पहले लगेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, इन 3 राशियों की बदल जाएगी किस्मत
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
15 hrs agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
1 day agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
3 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
5 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines