Shani Margi in Aquarius on 4 November 2023: आमतौर पर भले ही शनि देव को क्रूर ग्रह के रूप में देखा जाता है, मगर ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह का खास महत्व है। क्योंकि शनि देव नाराज होने पर ही किसी को नकारात्मक फल देते हैं। अगर किसी जातक की कुंडली में शनि उच्च हैं तो उसे शनि देव रंक से राजा भी बनाने की क्षमता रखते हैं। शर्त ये है कि संबंधित जातक न्यायप्रिय, पूर्ण ईमानदार, सच का साथ देने वाला, झूठ से सख्त नफरत रखने वाला और जरूरतमंदों को क्षमता अनुसार मदद करने वाला होना चाहिए। शनि देव 4 नवंबर 2023 को कुंभ राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। ऐसे में शनि की सीधी चाल से कुछ राशियों को जबरदस्त लाभ होने वाला है। आइए जानते हैं कि इस लिस्ट में किन-किन राशियों के नाम शामिल हैं।
वृषभ राशि
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 4 नवंबर को शनि का मार्गी होना वृषभ राशि के लिए अत्ंयत मंगलकारी और लाभकारी साबित होगा। 4 नवंबर 2023 के बाद नौकरी और बिजनेस में जबदस्त लाभ होगा। नौकरीपेशा वाले जो जातक प्रमोशन की प्रतीक्ष में हैं, उन्हें खुशखबरी मिलेगी। इस दौरान तमाम आर्थिक झंझटों से मुक्ति मिलेगी। साथ ही शनि की कृपा से ऑटो मोबाईल बिजनेस, धातु से संबंधित व्यापार, इंजीनियरिंग, आदि क्षेत्र में काम करने वालों को इस दौरान शुभ परिणाम प्राप्त होगा।
यह भी पढ़ें: 14 अक्टूबर से सूर्य की तरह चमकेगी 5 राशि वालों की किस्मत, 30 दिनों तक राजा के समान भोगेंगे सुख
मिथुन राशि
4 नवंबर 2023 से शुरू होने वाले शनि की मार्गी चाल का असर इस राशि के जातकों पर सबसे अधिक होगा। इस दौरान जॉब और बिजनेस में खूब तरक्की देखने को मिलेगी। नौकरीपेशा वालों को शनि देव की कृपा से प्रमोशन का लाभ मिल सकता है। साथ ही सैलरी में बढ़ोतरी का भी लाभ प्राप्त हो सकता है। इस दौरान निवेश से धन की प्राप्ति होगी। घर-परिवार का माहौल खुशहाल नजर आएगा। किसी पुरानी बीमीरी से छुटकारा मिलेगा। इस दौरान पैतृक संपत्ति के धन लाभ प्राप्त कर सकते हैं। कुल मिलाकर शनि की सीधी चाल मिथुन राशि वालों के लिए वरदान के समान साबित होगा।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए शनि का मार्गी अवस्था में लौटना बेहद शुभ साबित होगा। शनि-गोचर के दौरान नौकरी और व्यापार में खास प्रगति देखने को मिलेगी। बिजनेस में लगाया हुआ पैसा मुनाफे के तौर पर प्राप्त होगा। नौकरी में वेतनवृद्धि का लाभ प्राप्त हो सकता है। कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन से संबंधित खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। ससुराल पक्ष के धन लाभ के योग हैं। व्यापार के लिए की गई यात्रा फायदेमंद साबित हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Rahu Ketu Parivartan: राहु-केतु के परिवर्तन से 5 राशियां होंगी मालामाल, चमकेंगे भाग्य के सितारे
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
9 mins agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
17 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines