हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Shani Margi 2025: नवंबर में सीधी चाल चलेंगे शनि ग्रह, मार्गी होने से इन 3 राशियों की होगी मौज

Shani Margi Rashifal: शनि ग्रह को न्यायधीश माना जाता है. शनि ग्रह जातकों को उनके कर्मों के अनुसार, शुभ और अशुभ फल देते हैं. शनि ग्रह की चाल में परिवर्तन से राशि के जातकों पर असर पड़ता है. नवंबर में शनि ग्रह सीधी चाल चलने वाले हैं जिससे कई राशियों को फायदा होगा.

विज्ञापन

Shani Margi 2025: कर्मफलदाता और दंडाधिकारी ग्रह शनि के शुभ अशुभ प्रभाव से लोगों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. शनि ग्रह ढ़ाई साल में राशि परिवर्तन करते हैं. शनि की चाल में परिवर्तन से राशि जातकों के जीवन पर प्रभाव होता है. शनि देव इस समय मीन राशि में संचरण कर रहे हैं. वह मीन राशि में सीधी चाल चलने वाले हैं. शनि की मार्गी चाल से कई राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ेगा. शनि की मार्गी चाल से नवंबर महीने में तीन राशि के जातकों को महालाभ हो सकता है. इन राशि के जातकों को अचानक से धनलाभ होगा और करियर में खूब तरक्की करेंगे.

शनि की मार्गी चाल से इन राशियों को मिलेगा लाभ

मिथुन राशि

विज्ञापन

शनि की सीधी चाल से मिथुन राशि के जातकों को लाभ मिलेगा. शनि देव आपके कर्म भाव में मार्गी होंगे. ऐसे में नौकरी और कारोबार में तरक्की के योग हैं. व्यापार करने वाले लोग संतुष्ट रहेंगे और सभी रुके हुए कार्य पूरे होंगे. आपको निवेश करने से लाभ हो सकता है. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी साथ ही मान-सम्मान में वृद्धि होगी.

ये भी पढ़ें – Video: सूर्य के नीच राशि में होने से बढ़ सकता है कर्क वालों का तनाव, जानें कैसा रहेगा नवंबर का महीना?

विज्ञापन

कर्क राशि

शनि ग्रह के मार्गी चाल चलने से कर्क राशि के लिए अच्छा समय आएगा. शनि देव की कृपा से आपको भाग्य का साथ मिलेगा. आपका कोई काम रूका हुआ है तो वह पूरा होगा और आपको कार्य में सफलता मिलेगी. करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. नौकरी और व्यापार में तरक्की से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. कर्क वालों का वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा.

विज्ञापन

कुंभ राशि

कुंभ राशि के वाणी स्थान पर शनि ग्रह मार्गी होंगे. शनि के मार्गी होने पर कुंभ राशि के जातकों को अचानक से धनलाभ हो सकता है. आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे और कारोबार में लाभ मिलेगा. समाज में मान-सम्मान मिलेगा. शनि देव की कृपा से आपको भाग्य का साथ मिलेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola