Shani Margi 2024: कर्मफलदाता शनिदेव जिस भी व्यक्ति मेहरबान हो जाते हैं, उस व्यक्ति की किस्मत रातों-रात में बदल सकती है। जबकि, शनि के बुरे प्रकोप से व्यक्ति का जीवन तबाह भी हो सकता है। ये ही कारण है कि हर कोई शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए पूजा-अर्चना और उपाय को अपनाता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब शनि ग्रह द्वारा राशि परिवर्तन किया जाता है तो सभी राशियों पर अच्छा और बुरा असर पड़ सकता है। 15 नवंबर, शुक्रवार को न्यायाधीश शनि मार्गी चाल चुके हैं।
आज शाम से पलट जाएगी इन 3 राशियों की किस्मत
15 नवंबर, शुक्रवार को शाम 5 बजकर 9 मिनट पर शनि मार्गी हो गए हैं। स्वराशि कुंभ में शनि द्वारा सीधी चाल चली गई है, जिसका अशुभ प्रभाव 3 राशियों पर पड़ने वाला है। आइए जानते हैं 12 राशियों में से वो 3 राशियां कौन सी हैं जिन पर शनि का बुरा प्रकोप पड़ने वाला है।
मिथुन राशि
सोच-समझकर ही कोई भी फैसला करें। आपके मन में किसी बात को लेकर डर रहेगा। जिस काम को करने के लिए सोचेंगे, वो पहले ही बिगड़ने के लिए तैयार रहेगा। परिवार के साथ वाद-विवाद हो सकता है। शनिदेव की पूजा-अर्चना करना आपके लिए लाभकारी रहेगा। धन हानि हो सकती है।
ये भी पढ़ें- 15 नवंबर से 7 राशियों पर शनिदेव की खास मेहरबानी! कुंभ राशि में होंगे शनि मार्गी
सिंह राशि
शनि का बुरा प्रकोप का सामना करना पड़ सकता है। शनि ग्रह की सीधी चाल आपके लिए कष्टदायक हो सकती है। सेहत का खास ध्यान रखना आपके लिए जरूरी है। सामाजिक कार्यों से दूर रहने में आपकी भलाई है। वाद-विवाद में आप पड़ सकते हैं। इसलिए खुद को लड़ाई झगड़े से दूर रखने की कोशिश करें।
वृश्चिक राशि
मन उदासीन रहेगा। किसी बात की चिंता के कारण तनाव रहेगा। जीवनसाथी से भी आपको तनाव मिल सकता है। आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी के साथ लड़ाई झगड़ा हो सकता है। शनिदेव के बुरे प्रकोप से बचने के लिए आप शनि मंदिर जाकर तेल का दीपक जला सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- भगवान की पूजा के दौरान अगरबत्ती जलाना सही या नहीं? जानें श्री अनिरुद्धाचार्य महाराज से जवाब
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
21 hrs agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
3 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
6 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines