Shani Margi 2024: नवग्रहों में शनि को न्याय का देवता माना जाता है। जो व्यक्ति को उसके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। जो लोग जीवनभर अच्छे कर्म करते हैं, उन्हें शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। साथ ही जीवन में कभी भी पैसों की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है। हालांकि जब-जब शनि देव राशि या नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, तो उसके कारण 12 राशियों की जिंदगी में बदलाव आता है।
वैदिक पंचांग के अनुसार, बीते दिन 15 नवंबर 2024 को शाम 07:51 मिनट पर शनि कुंभ राशि में मार्गी हो गए हैं। इसके बाद शनि अब 29 मार्च 2025 को राशि परिवर्तन करेंगे। चलिए जानते हैं उन राशियों के बारे में, जिनके जातकों के ऊपर इन 133 दिनों के दौरान शनि देव मेहरबान रहेंगे।
मेष राशि
कर्मफल दाता शनि के मार्गी का सकारात्मक प्रभाव मेष राशि के जातकों के ऊपर पड़ेगा। छात्र वर्ग के पिता के संग संबंध मजबूत होंगे। जॉब कर रहे जातकों को करियर में उन्नति के नए अवसर मिलेंगे। प्रमोशन वृद्धि का शुभ समाचार भी मिल सकता है। व्यापारियों को व्यापार में अच्छा-खासा मुनाफा हो सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा। दुकानदारों को आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। उम्रदराज जातकों को सिर दर्द की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
ये भी पढ़ें- Video: शनि की विशेष कृपा से इन 3 राशियों के बनेंगे बिगड़े काम, निवेश से होगा तगड़ा मुनाफा!
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के घर में किसी का रिश्ता तय हो सकता है। परिवारवालों के बीच चल रहे मनमुटाव दूर होंगे। जॉब कर रहे जातकों को आकस्मिक धन की प्राप्ति होने की संभावना है। कला और हेल्थ के क्षेत्र से जुड़े जातकों का समाज में नाम होगा। बेरोजगार जातकों को नई जॉब मिलने की संभावना है। दुकानदारों के आय के नए स्रोत खुलेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। इसके अलावा कुंडली में संपत्ति खरीदने का भी योग बन रहा है।
कुंभ राशि
आज से आने वाले 133 दिन कुंभ राशि के जातक ऐशो आराम की जिंदगी जिएंगे। नए स्रोतों से जॉब कर रहे जातकों को धन लाभ हो सकता है। दुकानदारों की सेल में पहले के मुकाबले वृद्धि होगी, जिससे मुनाफे में भी अच्छी-खासी बढ़ोतरी होगी। बिजनेसमैन की नई डील पूरी हो सकती है, जिससे मोटा मुनाफा होगा। उम्रदराज जातकों की सेहत बदलते मौसम में सही रहेगी। जिन लोगों की इस साल शादी हुई है या होने वाली है, वो पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- पैसा खुदा नहीं है पर खुदा से कम भी नहीं है…. जानें इस सवाल पर क्या बोले प्रेमानंद महाराज
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
8 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines