हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Zodiac Signs: 29 नवंबर तक ये 3 राशियां जिएंगी ऐशो आराम की जिंदगी! शनि मार्गी के बाद शुक्र करेंगे गोचर

Shukra Gochar 2024: शनि के मार्गी होने के दो दिन बाद धन के कारक ग्रह शुक्र नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। चलिए जानते हैं शुक्र किस दिन और किस समय पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में गोचर करेंगे। साथ ही आपको उन राशियों के बारे में भी पता चलेगा, जिनके जातकों के ऊपर शुक्र के इस गोचर का सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

विज्ञापन
शुक्र गोचर से होगा लाभ!

Shukra Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में कर्मफल दाता शनि को खास स्थान प्राप्त है, जो 139 दिन बाद कल यानी 15 नवंबर 2024 को शाम 7 बजकर 51 मिनट पर कुंभ राशि में मार्गी होंगे। शनि के मार्गी होने के दो दिन बाद शुक्र देव गोचर करेंगे। 18 नवंबर 2024 को सुबह 8 बजकर 8 मिनट पर शुक्र पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। जहां पर वह 29 नवंबर 2024 को दोपहर 3 बजकर 37 मिनट कर रहेंगे। इस बार शुक्र के पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में गोचर करने से 12 में से 3 राशियों के जातकों को विशेष लाभ होने की संभावना है। आइए जानते हैं उन्हीं लकी राशियों के बारे में, जिनके जातकों के लिए शनि मार्गी के बाद शुक्र देव का राशि परिवर्तन करना शुभ रहेगा।

शुक्र गोचर का राशियों पर प्रभाव

वृषभ राशि

शनि मार्गी के बाद शुक्र का राशि परिवर्तन करना वृषभ राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। कारोबार से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी, जिसके कारण अच्छा-खासा मुनाफा होने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा। राजनीति से जुड़े जातकों का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। लव लाइफ में खुशियां बरकरार रहेंगी। 29 नवंबर 2024 तक दुकानदार वाहन खरीद सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: 139 दिनों बाद शनि चलेंगे सीधी चाल, पंडित सुरेश पांडेय से जानें 12 राशियों पर क्या होगा असर

विज्ञापन

सिंह राशि

वृषभ राशि के अलावा सिंह राशि के जातकों के लिए भी शुक्र का ये गोचर शुभ रहेगा। ऑफिस में बॉस द्वारा दी गई जिम्मेदारियों को नौकरीपेशा लोग अच्छे से निभाएंगे, जिसके बाद वो आपकी तारीफ भी कर सकते हैं। 29 नवंबर 2024 तक कोर्ट में चल रहे किसी एक मामले में बिजनेसमैन को सफलता मिल सकती है। 40 से ज्यादा उम्र वाले जातकों को पेट से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिलेगा। छात्रों को माता-पिता के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।

मीन राशि

शुक्र का गोचर करना मीन राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। बिजनेसमैन की नई डील समय पर पूरी हो जाएगी, जिससे मोटा मुनाफा होने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों की तरक्की के प्रबल योग बन रहे हैं। शादीशुदा जातकों के भौतिक सुख में वृद्धि होगी। बड़े-बुजुर्गों की सेहत में सुधार होगा। इस समय पार्टनरशिप में कोई भी बिजनेस शुरू करना मीन राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। दुकानदारों को पुराना फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Moon Transit: कार्तिक पूर्णिमा से पहले 3 राशियों पर होगी पैसों की बारिश! चंद्र ने किया राशि परिवर्तन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola