Shani Margi 2023: ज्योतिष शास्त्र में शनि का अहम स्थान है। यही वजह है कि शनि देव को न्यायकर्ता और कर्मफलदाता कहा जाता है। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक शनि देव इस वक्त स्वराशि कुंभ में गोचर कर रहे हैं। शनि देव की यह चाल वक्री है। हालांकि आगामी 4 नवंबर को शनि देव 30 साल बाद स्वराशि में मार्गी होने जा रहे हैं। यानी शनि देव नवंबर महीने की 4 तारीख से सीधी चाल शुरू कर देंगे। ऐसे में 30 वर्षों बाद शनि का स्वराशि कुंभ में मार्गी होना कुछ राशियों के लिए शुभकारी है। आइए जानते हैं कि शनि के मार्गी होने से किन राशियों की किस्मत बदल सकती है।
सिंह राशि
नवंबर 2023 में शनि का मार्गी होना सिंह राशि वालों के लिए वरदान के समान साबित हो सकता है। दरअसल शनि मार्गी होकर इस राशि के छठे भाव में रहेगें। ऐसे में इस भाव में शनि का होना वैवाहिक जीवन में सुख-शांति और खुशहाली लाएगा। इसके साथ ही बिजनेस से लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे। इसके अलावा नौकरी में तरक्की के भी खास योग बनेंगे। मुकदमेबाजी से छुठकारा मिल सकता है या उसमें जीत मिल सकती है।
यह भी पढ़ें: शुक्र की चाल बदलते ही पलटी मारेगी इन 5 राशि वालों की किस्मत, अथाह धन लाभ और सरकारी नौकरी के हैं प्रबल योग
मेष राशि
शनि देव जब 4 नवंबर को 30 साल बाद मार्गी होकर स्वाराशि में प्रवेश करेंगे तो इस दौरान मेष राशि वालों को विशेष लाभ मिलेगा। इस दौरान व्यवसाय और नौकरी में खास सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। आमदनी का स्रोत में वृद्धि होगी। इसके साथ ही कार्यक्षेत्र पर कई उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। इस दौरान निवेश से भी जबरदस्त आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। नौकरी की तलाश करने वालों को शुभ समाचार मिलेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ प्राप्त हो सकता है।
वृषभ राशि
ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, शनि का 30 वर्षों बाद स्वाराशि में मार्गी होना अत्यंत शुभ और मंगलकारी माना जा रहा है। ऐसे में जो लोग इस दौरान न्यायप्रिय कार्य करेंगे, उन्हें शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी। इसके अलावा शनि का कर्म भाव में मार्गी होना बिजनेस और रोजगार की दृष्टि से बेहद खास है। इस अवधि में जॉब और व्यापार से अच्छी आमदनी होगी। इसके अलावा इस दौरान अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी। इसके साथ ही किस्मत का भी भरपूर साथ मिलेगा।
यह भी पढ़ें: 1100 साल बाद गुरु और शनि-राहु का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों के लिए वरदान! होंगे अनगिनत फायदे
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
20 hrs agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
2 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
3 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
4 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
4 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines