Shani Jayanti: आज अपनी राशि अनुसार करेंगे ये उपाय तो मालामाल कर देंगे शनिदेव
Author: Sunil Sharma
Apr 04, 2024 11:12 PM IST
---विज्ञापन---
Shani Jayanti: आज ज्येष्ठ माह की अमावस्या है। इस दिन शनिदेव का जन्म होने के कारण इसे शनि जयंती भी कहा जाता है। यदि आप इस दिन शनि की शांति के निमित्त अपनी राशि अनुसार उपाय करेंगे तो आपको शुभ फल प्राप्त होगा। जानिए शनि के उपायों के बारे में
यह भी पढ़ें: हर मर्ज का इलाज है हनुमानजी के ये उपाय, तुरंत दूर होंगी सब बाधाएं
राशि अनुसार शनि के उपाय (Shani Jayanti and Shani ke Upay)
- मेष राशि: मेष राशि वाले शनि जयंती पर सरसों के तेल का दान करें। नारियल के तेल में कपूर मिलाकर सिर पर लगाएं।
- वृषभ राशि: शनि जयंती पर वृषभ राशि वाले सरसों का तेल शनि प्रतिमा पर चढ़ाएं। चिड़ियों को दाना डालें, कौवों को रोटी खिलाएं।
- मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले शनि जयंती पर सरसों के तेल का दान करें। 7 तरह का अनाज पक्षियों को डालें।
- कर्क राशि: शनि जयंती पर पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। शनि मृत्युंजय स्तोत्र का पाठ करें।
- सिंह राशि: शनि जयंती पर शनिदेव के चरणों में सरसों का तेल अर्पित करें। पीपल के पेड़ के नीचे तिल के तेल का दीपक जलाएं।
- कन्या राशि: आज शनि देव की प्रतिमा के सामने बैठकर ऊँ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का जाप करें। बरगद के पेड़ की जड़ में जल चढ़ाएं।
- तुला राशि: शनि जयंती पर शनिदेव की आरती करें। शनि मृत्युंजय स्तोत्र के 11 पाठ करें।
- वृश्चिक राशि: शनि जयंती पर काले रंग के कपड़े पहनें। शनि देव की प्रतिमा के सामने सरसों के तेल का एक दीपक जलाएं।
- धनु राशि: आज किसी भूखे को भोजन कराएं और ज़रूरतमंद व्यक्ति की मदद करें। मंगलकारी शनि मंत्र का जाप करें।
- मकर राशि: शनि जयंती पर शमी या पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं। शनिदेव के चरणों में नीले रंग के फूल अर्पित करें।
- कुंभ राशि: शनि जयंती पर घर में सरसों के तेल का दीपक जलाकर दशरथकृत शनि स्तोत्र का पाठ करें। बरगद और पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
- मीन राशि: शनि जयंती पर ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः मंत्र का जाप करें। काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
---विज्ञापन---
(Xanax)