Shani Ka Gochar 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार अगले वर्ष की शुरूआत में ही 17 जनवरी 2023 को शनि ग्रह का गोचर हो रहा है। इस दिन शनि राशि परिवर्तन कर मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। वह यहां पर 2025 तक रहेंगे। इसके साथ ही कई राशियों पर से शनि की ढैय्या और साढ़ेसाती समाप्त हो जाएगी, जबकि कई के लिए शुरु होगी। ऐसे में कई राशियों के लिए नया साल खुशखबरी लेकर आएगा तो कई के लिए यह संकट का संकेत होगा।

विज्ञापन

शनि के गोचर का इन 3 राशियों पर होगा सर्वाधिक प्रभाव (Shani Ka Gochar 2023)

शनि का कुंभ राशि में प्रवेश करना धनु राशि के लिए सर्वाधिक शुभ रहेगा। अगले वर्ष के राशिफल (2023 Rashifal) के अनुसार 17 जनवरी को धनु राशि के जातकों पर चल रही शनि की साढ़ेसाती हट जाएगी। ऐसे में उनके लिए समय अनुकूल हो जाएगा। हालांकि अन्य ग्रहों का प्रभाव फिर भी वैसा ही रहेगा। इसके अलावा भी कुंभ तथा मकर राशि भी इससे प्रभावित होगी। आचार्य अनुपम जौली के अनुसार इनमें भी कुंभ राशि पर सर्वाधिक प्रभाव पड़ेगा।

विज्ञापन

कुंभ राशि पर शुरु होगा साढ़े साती का दूसरा चरण

यूं तो कुंभ राशि पर काफी पहले से ही शनि की साढ़े साती चल रही है। परन्तु 17 जनवरी को इसका पहला चरण पूरा होगा और दूसरा चरण शुरू होगा। शनि की साढ़ेसाती के दूसरे चरण को काफी कष्टदायी माना जाता है। ऐसे में कुंभ राशि के जातकों की पीड़ा बढ़ सकती है। हालांकि कुंभ भी शनि की ही राशि है इसलिए इन्हें कुछ अच्छे प्रभाव भी मिलेंगे। इनके लिए कॅरियर के हिसाब से आने वाला समय अनुकूल रहेगा, कोई बड़ी उपलब्धि भी हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

स्वास्थ्य की दृष्टि से भी रहेगा उत्तम

शनि का गोचर कुंभ के लिए अच्छा स्वास्थ्य लेकर आएगा। उनके स्वास्थ्य में सुधार होने लगेगा और बीमारियां शांत होने लगेंगी। बीमारी के कारण होने वाले खर्चों पर भी लगाम लगेगी। इसके साथ ही समय पूरी तरह से उनके अनुकूल हो जाएगा।

विज्ञापन

विद्यार्थियों को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी

यह राशि परिवर्तन कुंभ राशि वाले विद्यार्थियों के लिए उतार-चढ़ाव वाला समय लेकर आएगा। पढ़ाई के बीच-बीच में उनकी एकाग्रता भंग होगी, यदि वे अपनी एकाग्रता को स्थिर रख सकेंगे तो निश्चित रूप से वे एग्जाम में सफलता पा लेंगे।

दाम्पत्य जीवन में आएंगी कठिनाईयां

कुंभ राशि वाले जातकों को आने वाले दिनों में वैवाहिक जीवन में समस्या का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी से संबंध तल्ख हो सकते हैं। अनमैरिड लोगों के विवाह में देरी के संयोग बन रहे हैं।

विज्ञापन

इन उपायों से मिलेगी शनि की साढ़े साती में राहत (Shani Ki Sade Sati Ke Upay)

शनि की साढ़े साती कुंभ के लिए मिश्रित फल लेकर आएगी। उन्हें अच्छा ज्यादा मिलेगा या बुरा, यह पूरी तरह से उनके कर्मों पर भी निर्भर करेगा। फिर भी उपाय (Shani Ke Upay) करके वे अपने नुकसान को काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं। जानिए इन उपायों के बारे में

विज्ञापन
  • प्रतिदिन भगवान शिव को जल चढ़ाएं।
  • प्रत्येक शनिवार को व्रत करें एवं हनुमानजी के मंदिर में जाकर उन्हें प्रणाम करें।
  • प्रत्येक शनिवार के दिन भिखारियों, अपाहिजों व पशु-पक्षियों को भोजन दान करें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ