शनि देव का नाम सुनते ही लोगों के मन में भय उत्पन्न हो जाता है। अधिकतर लोगों का मानना है कि शनि केवल अशुभ फल की प्रदान करते हैं, जो कि सच नहीं है। शनि देव अशुभ के साथ-साथ शुभ फल भी देते हैं। मान्यता है कि जिन लोगों को शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त होती है, उन्हें जीवन का हर सुख मिलता है। पौराणिक कथा के अनुसार, प्राचीन काल में ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि पर शनि देव का जन्म हुआ था। इसलिए हर साल इसी तिथि पर शनि जयंती मनाई जाती है। इस साल 27 मई 2025 को शनि जयंती यानी शनि जन्मोत्सव मनाया जाएगा।
वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, शनि जन्मोत्सव से दो दिन पहले 25 मई 2025, वार रविवार को सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर शनि देव रोहिणी नक्षत्र में गोचर करेंगे। 27 नक्षत्रों में रोहिणी नक्षत्र को चौथा स्थान प्राप्त है, जिसके स्वामी मन-माता के दाता चंद्र देव हैं। ये नक्षत्र वृषभ राशि में स्थित है। इसलिए इस नक्षत्र में जन्मे लोग रचनात्मक, आकर्षक और चंचल होते हैं। चलिए जानते हैं सूर्य के इस गोचर से किन-किन राशियों का भाग्य सोने की तरह चमक सकता है।
वृषभ राशि
रोहिणी नक्षत्र वृषभ राशि में स्थित है। इसलिए सूर्य के इस गोचर से सबसे ज्यादा वृषभ राशिवालों को लाभ होने की संभावना है। युवा वर्ग खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे और आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। नौकरी कर रहे जातकों को करियर में अच्छे मौके मिलेंगे। बड़े ऑर्डर या डील के सफलतापूर्वक पूरे होने से कारोबारियों को तगड़ा मुनाफा होगा। इसके अलावा परिवारवालों के बीच प्यार और समझ का संतुलन बना रहेगा।
- उपाय- सूर्य देव और शनि देव की पूजा करें। साथ ही गरीबों को धन व वस्त्र का दान करें।
- सावधानी- विवादों से दूर रहें।
ये भी पढ़ें- Video: बुध गोचर से चमकेगी इस राशि के लोगों की किस्मत, रिश्तों में बढ़ेंगी नजदीकियां
कर्क राशि
शनि जयंती से पहले कर्क राशिवालों को सूर्य देव की कृपा से कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिलेगी। ऑफिस में नई जिम्मेदारी दी जाएगी, जिसे आप बहुत अच्छे से पूरा करेंगे। उम्मीद है कि इस बार आपको मोटा बोनस मिलेगा। वहीं जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, वो अगले महीने तक किसी बड़ी कंपनी में ज्वाइन कर सकते हैं। युवाओं को उनका कोई पुराना दोस्त प्रपोज कर सकता है। उम्रदराज जातक पुत्र के साथ वक्त बिताएंगे, जिससे सुखद अनुभव होगा।
- उपाय- मां दुर्गा की पूजा करें। साथ ही रोजाना योग करें।
- सावधानी- यात्रा करने से बचें।
तुला राशि
नए लोगों के संपर्क में आने और उनके साथ समय बिताने से युवाओं को मानसिक शांति मिलेगी। साथ ही बहुत कुछ नया सीखने को मिलेगा। पिछले कुछ समय से यदि आप जॉब ढूंढ रहे हैं तो जल्द आपको सामने से किसी बड़ी कंपनी से ऑफर आ सकता है। यदि आप आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं तो सूर्य देव की कृपा से स्थिति में सुधार होगा। स्किन एलर्जी से छुटकारा मिलेगा और त्वचा में निखार आएगा।
- उपाय- नियमित रूप से ध्यान लगाएं और सूर्य देव को जल अर्पित करें।
- सावधानी- संपत्ति खरीदने से बचें।
ये भी पढ़ें- Video: सूर्य-गुरु की कृपा से इस राशि की आर्थिक स्थिति को मिलेगा बल, जीवन में बढ़ेगा प्यार
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
9 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
15 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines