---विज्ञापन---

Shani Guru Vakri 2024: दिवाली पर 3 राशियों की जिंदगी में होगा धमाल! बन रहा है शनि-गुरु का दुर्लभ संयोग

Shani Guru Vakri 2024: दिवाली पर दुर्लभ संयोग बन रहा है और शनि-गुरु के वक्री होने से 3 राशियों की जिंदगी में बदलाव होने वाले हैं। आइए जानते हैं किन राशियों की किस्मत चमकने वाली है?

Shani Guru Vakri 2024: ज्योतिष के अनुसार 12 राशियां और 9 ग्रह हैं जिन दोनों का संबंध एक दूसरे खास है। अगर ग्रहों द्वारा कोई परिवर्तन किया जाता है तो इसका असर राशियों पर खास पड़ता है। इस बार सबसे बड़े त्योहारों में से एक दिवाली के दिन दो ग्रहों का महासंयोग बन रहा है, जिससे कुछ राशियों की जिंदगी में धमाल होने वाला है। कर्मफल दाता शनि और ज्ञान के कारक गुरु, वक्री चाल चलने वाले हैं। ऐसे में दोनों ग्रहों का काफी सालों बाद अद्भुत लाभ देने वाला खास संयोग बन रहा है।

3 राशियों की किस्मत चमकाएंगे शनि और गुरु

शनि ग्रह कुंभ राशि में वक्री हैं। जबकि, बृहस्पति गुरु द्वारा वृषभ राशि में वक्री चाल चली जाएगी। इन दो ग्रहों की उल्टी चाल चलना 3 राशियों के लिए किस्मत बदलने वाली हो सकती है। कामकाज से लेकर आर्थिक स्थिति में सुधार के अलावा कई बदलावों के साथ इस दिवाली 3 राशियों की जिंदगी में धमाल हो सकता है।

---विज्ञापन---

सिंह राशि

Singh Rashi

सिंह राशि की जिंदगी में बदलाव होने वाले हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार और व्यापार में तरक्की मिलने का संयोग बन रहा है। आपकी बेरोजगारी दूर हो सकती है। विवाह के लिए रिश्ते आ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। धर्म कर्म में रुचि बढ़ेगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- सूर्य-चंद्र के महापात दोष से बढ़ेंगी 3 राशियों की परेशानियां

वृश्चिक राशि

Scorpio

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि की जिंदगी दिवाली के बाद से चमकने वाली है। धन में बढ़ोतरी हो सकती है। पति-पत्नी के बीच के संबंध सुधरेंगे। रिश्ते में मिठास और आपसी प्यार बढ़ सकेगा। परिवार के लोगों के साथ आप कहीं जाने की योजना बना सकते हैं। रुका धन मिल सकता है।

मकर राशि

Makar Rashi

---विज्ञापन---

मकर राशि की जिंदगी में धमाल होने वाला है। पैसों की बरसात के साथ-साथ खुशियों की लहर होने वाली है। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार के साथ आप अच्छा समय बीता सकेंगे। कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- 29 नवंबर के बाद इन 3 राशियों पर बरसेगा धन! बुध का अस्त होना रहेगा लकी

First published on: Oct 28, 2024 10:26 AM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola