---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Zodiac Signs: शनि-गुरु संयोग से पलटेगा 5 राशियों का नसीब, धन संकट होगा दूर, कानूनी मामले में मिलेगी जीत!

Zodiac Signs: 27 दिसंबर को शनि ग्रह का बृहस्पति के स्वामित्व वाली पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करना ज्योतिष के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण घटना है। शनि और गुरु का इस संयोग का असर सभी राशियों पर अलग-अलग पड़ेगा, लेकिन विशेष रूप से 5 राशियों के लिए यह शुभ साबित हो सकता है। आइए जानते हैं, ये 5 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

Zodiac Signs: वैदिक ज्योतिष में कर्मफल स्वामी ग्रह माने गए न्यायाधीश शनिदेव शुक्रवार 27 दिसंबर, 2024 को रात में 10:42 PM बजे पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के स्वामी ग्रह बृहस्पति हैं। यह घटना ज्योतिषीय दृष्टिकोण से बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जाती है, क्योंकि शनि और गुरु दोनों ही अत्यधिक प्रभावशाली और धीमी गति वाले ग्रह हैं, जो दीर्घकालिक प्रभाव डालते हैं।

शनि-गुरु संयोग का ज्योतिषीय महत्व

शनि कर्म का और बृहस्पति धर्म का ग्रह है। इस संयोग के दौरान व्यक्ति को अपने कर्मों का फल मिलता है। शनि और गुरु का संयोग धन संबंधी मामलों में स्थिरता लाता है। निवेश के लिए यह समय उत्तम है। जो लोग कानूनी विवादों का सामना कर रहे हैं, उनके लिए यह समय राहत और जीत का योग बनाता है। व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन और उन्नति के प्रबल योग बनते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा ने हनुमान चालीसा की हर पंक्ति को बताया महामंत्र, जानें उनके अनमोल विचार!

शनि-गुरु संयोग का राशियों पर असर

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, शनि और बृहस्पति का संयोग जातकों के धन, करियर और कानूनी मामलों में सकारात्मक परिणाम ला सकता है। यह संयोग जीवन में स्थिरता और प्रगति का प्रतीक है, और जिन राशियों पर इसका विशेष प्रभाव पड़ेगा, उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

---विज्ञापन---

मेष राशि

शनि-गुरु संयोग के कारण आपको धन-संबंधी मामलों में बड़ा लाभ हो सकता है। रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे। प्रमोशन या वेतन वृद्धि संभव है। जो लोग नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं, उनके लिए यह समय अनुकूल है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। संपत्ति से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई योजनाओं में निवेश लाभकारी रहेगा।

कर्क राशि

आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार होगा। व्यापार से जुड़े लोग मुनाफा कमाएंगे। यदि कोई कानूनी विवाद चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। पुराने मामलों का निपटारा होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। पुरानी बीमारियों से राहत मिलेगी। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। विवाद समाप्त होंगे। नई नौकरी या प्रमोशन के योग हैं। आपकी मेहनत का फल मिलेगा।

---विज्ञापन---

तुला राशि

यह समय निवेश के लिए उत्तम है। बड़ी वित्तीय योजनाओं में सफलता मिलेगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी और परिवार का सहयोग मिलेगा। जो लोग व्यापार में हैं, उन्हें बड़े प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए उन्नति का समय है। छात्रवर्ग के लिए यह समय शुभ रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी।

धनु राशि

शनि-गुरु संयोग के प्रभाव से विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। यात्रा से आर्थिक लाभ होगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, और नई योजनाओं में सफलता मिलेगी। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को विशेष लाभ होगा। व्यवसाय में अच्छा मुनाफा होगा। निवेश से बेहतर रिटर्न मिलेगा। मानसिक शांति और ऊर्जा में वृद्धि होगी। योग और ध्यान का अभ्यास करें। परिवार में सुखद माहौल रहेगा। नए सदस्य का आगमन हो सकता है।

---विज्ञापन---

मकर राशि

धन संबंधी परेशानियां दूर होंगी। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। नई नौकरी या व्यापार विस्तार का समय है। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। पुराने कानूनी मामलों में राहत मिलेगी। संपत्ति से जुड़े मामलों में जीत के योग हैं। शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। ध्यान और प्राणायाम को दिनचर्या में शामिल करें।

Hast Rekha Shastra: क्या आपकी हथेली पर बने हैं बॉक्स और वर्ग के निशान, तो हो जाइए खुश क्योंकि…

---विज्ञापन---

इन 3 तारीखों में जन्मे लोगों पर रहती है शुक्र ग्रह और मां लक्ष्मी की खास कृपा, जीते हैं ऐशो-आराम की जिंदगी!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Dec 24, 2024 07:43 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola