Shani Gochar: 6 मार्च को उदय होगा शनि, इन 5 राशियों को है भारी, चहुंओर संकटों से जूझना होगा

Shani Ka Gochar, Shani Ki Sade Sati, Shani Ke Upay, शनि की साढ़ेसाती, शनि के उपाय, Jyotish Tips, Shani Ki Dhayya

Shani Gochar: ज्योतिष में न्याय के देवता की उपाधि प्राप्त शनि ग्रह 6 मार्च को उदय हो रहा है। शनि का यह गोचर कुंभ राशि में होली से ठीक एक दिन पहले होगा। ऐसे में यह खगोलीय घटना कई राशियों के लिए बहुत ज्यादा शुभ रहेगी तो कई राशियों के लिए यह हानिकारक सिद्ध होगी।

विज्ञापन

ज्योतिषी एम. एस. लालपुरिया के अनुसार शनि का यह गोचर पांच राशियों के लिए विशेष नुकसानदेह होगा। जानिए इन राशियों के बारे में

विज्ञापन

इन राशियों के लिए हानिकारक रहेगा शनि का उदय (Shani Gochar)

मेष राशि

इस राशि के लिए शनि का उदय होना कई संकटों का कारण बनेगा। यदि किसी नए प्रोजेक्ट में पैसा लगाना चाहते हैं तो थोड़ा रुक जाएं। आय में खास बढ़ोतरी नहीं होगी परन्तु खर्चें बहुत ज्यादा होंगे। कलीग्स के चलते कई समस्याएं आएंगी और वर्कलोड बढ़ेगा।

विज्ञापन

कन्या राशि

शनि का गोचर परिवार के साथ मतभेद बढ़ाएगा। अनजान लोगों के साथ लेन-देन करते समय सावधान रहें। अपने बिजनेस और पर्सनल सीक्रेट्स किसी के भी साथ शेयर न करें। दाम्पत्य जीवन में भी मनमुटाव होगा, बात तलाक तक पहुंच सकती है।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

कोई बड़ा लाभ का सौदा हाथ से निकल जाएगा। व्यापारियों के लिए समय कठिन रहेगा। गृह क्लेश से तनावग्रस्त रहेंगे। कुछ भी बोलने से पहले दो बार सोचें तो नुकसादन कम होगा। प्राइवेट सेक्टर में कार्यरत लोगों के लिए समय कठिन रहेगा।

मकर राशि

भाई-बहनों के साथ पैतृक संपत्ति पर विवाद संभव है। स्वास्थ्य के लिए भी समय नरम रहेगा। शनि का उदय होना प्रोफेशनल लाइफ में बड़ी चुनौतियां लेकर आएगा। जॉब में समस्याएं आ सकती हैं। नजदीकी रिश्तों में बिगाड़ संभव है।

विज्ञापन

मीन राशि

जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। ऐसा करना आपके लिए संकट का कारण बन सकता है। बीमारी के कारण फिजूलखर्ची होगी। दुर्घटना के योग बन रहे हैं, वाहन चलाते समय सावधानी रखें। किसी दूसरे पर विश्वास न करें वरन स्वविवेक से कार्य करें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ