Shani Gochar: तुला राशि सहित इन 3 राशियों के लिए शुभ रहेगा शनि का गोचर, नई प्रॉपर्टी भी खरीदेंगे

2023 Rashifal, acharya anupam Jolly, shani ka gochar, shani ke upay, Shani ki Sade Sati, Kumbh Rashifal 2023, Shani Ka Gochar 2023
विज्ञापन

Shani Gochar: भारतीय वैदिक ज्योतिष परंपरा में शनि को न्यायाधीश कहा गया है। वह समस्त लोगों को उनके कर्मों के अनुरूप ही अच्छा या बुरा फल देता है। जनवरी 2023 में शनि का कुंभ में गोचर हुआ है और अभी शनि अस्त है। ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार शनि की यह दशा सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव डालेगी।

उनके अनुसार वर्ष 2023 में शनि तीन राशियों पर विशेष रूप से मेहरबान रहेगा। इन तीनों राशियों के जातकों को जीवन में हर प्रकार का सुख और समृद्धि मिलेगी। जानिए इन सभी राशियों के बारे में

विज्ञापन

शनि का गोचर इन राशियों के लिए रहेगा शुभ (Shani Gochar)

मेष राशि

शनि का गोचर मेष राशि के लिए एक वरदान की तरह है। वे जिस भी फील्ड में कदम रख देंगे, वहीं पर उन्हें कामयाबी मिलेगी। उनका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा, कम मेहनत में ही ज्यादा फल मिलेगा। पारिवारिक सुख भी बढ़ा-चढ़ा रहेगा जिसके कारण जीवन का सम्पूर्ण आनंद उठाएंगे।

वृषभ राशि

शनि इस समय वृषभ राशि पर विशेष मेहरबान है। किस्मत कदम-कदम पर उनका साथ देगी। वृषभ राशि के जातक कोई नया प्रोजेक्ट या स्टार्टअप शुरू कर सकते हैं। इनकम के भी एक से ज्यादा सोर्स बनेंगे, बचत भी बढ़ेगी। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।

विज्ञापन

तुला राशि

जनवरी 2023 में ही तुला राशि पर से शनि की ढैय्या हटी है। ऐसे में अब तुला राशि के जातकों के लिए समय पूरी तरह से अनुकूल हो गया है। शत्रु बुरी तरह परास्त होंगे। कई जगहों से धनलाभ होगा। कलीग्स और बॉस से प्रशंसा मिलेगी। कोई नई प्रॉपर्टी भी खरीद सकते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ