Shani Gochar: 85 दिनों तक 3 राशियों पर मेहरबान रहेंगे क्रूर ग्रह शनि, शतभिषा नक्षत्र में किया प्रवेश

Shani Nakshatra Parivartan: कर्मफल दाता शनि ने राहु के नक्षत्र शतभिषा में प्रवेश कर लिया है। ऐसे में 85 दिनों तक 3 राशियों पर शनि मेहरबान रहने वाले हैं।

Shani Nakshatra Parivartan

शनि नक्षत्र परिवर्तन

Shani Gochar 2024: सबसे क्रूर ग्रह शनि ग्रह द्वारा नक्षत्र परिवर्तन कर लिया गया है। शनि ग्रह द्वारा राहु के नक्षत्र में प्रवेश किया गया है। 3 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर शनि ग्रह ने राहु के नक्षत्र शतभिषा में प्रवेश किया है। इस नक्षत्र में वो कुल 85 दिनों के लिए विराजमान रहेंगे। 27 दिसंबर 2024 को शनि द्वारा दूसरे नक्षत्र (Shani Nakshatra Parivartan) में प्रवेश किया जाएगा।

विज्ञापन

27 दिसंबर को रात 10 बजकर 42 मिनट पर शनि ग्रह द्वारा पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश किया जाएगा। 85 दिनों तक शनि की खास मेहरबानी कुछ राशियों पर होने वाली है, आइए जानते हैं वो राशियां कौन सी हैं जिन पर शनि ग्रह की कृपा बनी रहेगी।

विज्ञापन

मेष राशि (Aries)

शनि द्वारा शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करने से मेष राशि के लोगों को लाभ होगा। 27 दिसंबर तक क्रूर ग्रह शनि शतभिषा नक्षत्र में विराजमान रहेंगे। धन में बढ़ोतरी होने की संभावना है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ सकेगा। लोगों के साथ आपके संबंध अच्छे होंगे। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है, बस अभी थोड़ा सोच-समझकर सहयोगियों के साथ रहें।

विज्ञापन

सिंह राशि (Leo)

शतभिषा नक्षत्र में शनि ग्रह के प्रवेश करने से आपके आने वाले दिन उत्तम रहेंगे। संतान की ओर से आपको कुछ अच्छा सुनने को मिल सकता है। करियर, व्यापार और नौकरी के मामले में आपको तरक्की मिल सकती है। सिंह राशि के लोगों के घर में कोई मंगल कार्य हो सकता है। धन लाभ होने का योग है।

विज्ञापन

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के लोगों के लिए शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करना लाभकारी रहेगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आने वाले कुछ दिन आपके लिए उत्तम साबित होंगे। अगर आप जॉब बदलने की सोच रहे हैं, तो इससे आपको लाभ हो सकता है। आर्थिक तंगी से आपको मुक्ति मिल सकेगी।  करियर में आपको सफलता मिलेगी। व्यापार में तरक्की मिल सकती है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है। ये जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ