Shani Gochar Rashifal: शनि ग्रह इस समय वक्री अवस्था में मीन राशि में विराजमान हैं. शनि ग्रह की टेढ़ी नजर पड़ने के कारण कई राशियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. शनि की सिंह राशि के स्वामी सूर्य, मिथुन और कन्या राशि के स्वामी बुध पर दृष्टी पड़ रही है. शनि के प्रभाव के कारण इन ग्रहों की राशियों को शनि के कारण परेशान होना पड़ सकता है.
शनि ग्रह को कर्मफलदाता और न्यायाधीश माना जाता है. शनि ग्रह के प्रभाव के कारण इन तीन राशियों को कर्मों का फल मिलेगा. इन लोगों को कड़ी मेहनत करनी होगी. गलत कर्म करने वाले लोगों को शनि ग्रह अशुभ प्रभाव देंगे. आप लोगों को कर्मों का फल मिलेगा. सितंबर महीने में इन तीन राशियों के बारे में जानते हैं. ज्योतिषविदों के अनुसार, मिथुन, सिंह और कन्या राशि पर असर होगा.
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के लोगों के लिए शनि ग्रह की स्थिति मुश्किल भरी साबित हो सकती है. आप लोगों को मानसिक भ्रम और तनाव के कारण परेशान होना पड़ सकता है. कार्यस्थल पर काम को लेकर दिक्कतें बढ़ सकती है. नौकरीपेशा और व्यापारियों को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है. आप लोगों को शनिदेव की पूजा करनी चाहिए और हनुमान चालीसा का पाठ करें.
ये भी पढ़ें – Budh Gochar 2026: उच्च राशि में बुध का प्रवेश, इन 5 राशियों को नौकरी-व्यापार में मिलेगी सफलता
सिंह राशि (Leo)
सूर्यदेव सिंह राशि के स्वामी ग्रह हैं. सूर्य और शनि के बीच शत्रुता का संबंध है. ऐसे में शनि की स्थिति से सिंह राशि को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. काम का बोझ बढ़ने से परेशान रहेंगे. कार्यस्थल पर तनाव बढ़ेगा. काम में मेनहत करनी पड़ेगी. झगड़ा और विवाद करने से बचें. आप लोगों को शनिवार के दिन सरसों के तेल का दान करना चाहिए. इसके साथ ही काली उड़द और काले तिल का दान करें.
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों को काम को लेकर तनाव हो सकता है. आप लोगों को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है. कोई भी काम योजना बनाकर करें. फिजूलखर्च करने से बचना होगा. आप लोग सेहत का ध्यान रखें. शनि ग्रह के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए आप शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
लाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
1 day agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
4 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
6 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines