Budh Gochar 2026: उच्च राशि में बुध का प्रवेश, इन 5 राशियों को नौकरी-व्यापार में मिलेगी सफलता

Budh Gochar 2026: आज अजा एकादशी के दिन बुध ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं. बुध ग्रह आज 7 सितंबर दिन सोमवार को दोपहर 1 बजकर 35 मिनट पर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे.

BUDH GRAH.jpg
1 / 7
बुध ग्रह का कन्या राशि में प्रवेश (Pic Credit - AI)

Budh Gochar 2026 Today: बुध ग्रह का कन्या राशि में गोचर बेहद शुभ साबित होगा. बुध ग्रह कन्या राशि में उच्च के होते हैं. बुध कन्या राशि के स्वामी हैं. कन्या राशि में बुध 26 सितंबर तक रहेंगे. इस दौरान लकी राशियों को लाभ होगा.

विज्ञापन

बुध गोचर राशिफल

बुध गोचर राशिफल2 / 7

बुध ग्रह के कन्या राशि में गोचर करने से मिथुन, सिंह, कन्या, धनु और मीन राशि के लोगों को फायदा होगा. इन लोगों को करियर में तरक्की के योग बनेंगे. आर्थिक तौर पर आपके लिए समय अच्छा रहने वाला है.

विज्ञापन

मिथुन राशि

मिथुन राशि3 / 7

मिथुन राशि के लोगों के लिए बुध ग्रह का कन्या राशि में प्रवेश करना अच्छा रहेगा. आप लोगों को घर-परिवार में सुख-समृद्धि मिलेगी. अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. पुराने किसी काम में सफलता मिल सकती है. परिवार के लोगों के साथ समय बिताएं.

सिंह राशि

सिंह राशि4 / 7

बुध का कन्या राशि में गोचर सिंह राशि के लिए शुभ रहेगा. बुध गोचर करने से आप लोगों की वाणी का प्रभाव बढ़ेगा. आपके काम बनेंगे. कारोबार में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. आर्थिक लाभ होगा और परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा.

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि5 / 7

बुध ग्रह का गोचर अपनी ही राशि कन्या में होने से लाभ होगा. कन्या राशि के लोगों को नौकरी और कारोबार में सफलता के योग बनेंगे. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और पैसा मिल सकता है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा.

धनु राशि

धनु राशि6 / 7

धनु राशि वालों को बुध का गोचर शुभ परिणाम देगा. आप लोगों को करियर में तरक्की प्राप्त होगी. नए काम में सफलता मिल सकती है. कानूनी मामलों में राहत मिल सकती है. यात्रा पर जाना पड़ सकता है.

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि7 / 7

मीन राशि के लोगों के लिए समय शुभ रहेगा. आप लोगों को नौकरी और कारोबार में लाभ होगा. अगर आप नौकरी की तलाश में हैं, तो इसमें सफलता मिल सकती है. (All Photo Credit- Social Media|AI) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन