Shani Gochar 2024: नए साल 2025 में शनि ग्रह द्वारा करीब ढाई साल बाद राशि परिवर्तन किया जाएगा, लेकिन इससे पहले साल 2024 के आखिरी दिनों में कर्मफल दाता और न्यायाधीश शनि चाल बदलने जा रहे हैं। साल 2024 के समाप्त होने से पहले शनि ग्रह द्वारा नक्षत्र परिवर्तन किया जाएगा। ऐसे में 12 राशियों पर अलग-अलग तरह से पड़ सकता है। गुरु बृहस्पति ग्रह के नक्षत्र में शनि ग्रह द्वारा प्रवेश किया जाएगा। इसके शुभ प्रभाव 12 राशियों में से 3 राशियों पर पड़ने वाले हैं।
शनि ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वर्तमान में शनि ग्रह हु के नक्षत्र शतभिषा में विराजमान हैं, लेकिन 27 दिसंबर को शनि द्वारा नक्षत्र परिवर्तन कर लिया जाएगा। शनि द्वारा पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश किया जाएगा। इस नक्षत्र का स्वामी ग्रह बृहस्पति है। 27 दिसंबर को रात 10 बजकर 42 मिनट पर शनि ग्रह द्वारा पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश किया जाएगा। आइए जानते हैं किन 3 राशियों के लिए शनि का पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करना लाभकारी रहेगा?
1. वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी रहेगा। कार्य पूर्ण होंगे और कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ प्राप्त हो सकेगा। आय में वृद्धि के योग बन सकते हैं। व्यापारियों के सामने कमाई के नए अवसर आएंगे। सभी तरह की सुख-सुविधाओं का आनंद उठा सकेंगे। पति-पत्नी के रिश्ते में सुधार आ सकेगा। सेहत पहले से बेहतर रहेगा। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी, जो फलदायी रहेगी। आपसी मतभेद दूर होंगे।
2. कन्या राशि
शनि का पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करना कन्या राशि के लिए शुभ रहेगा। आगामी दिनों में कुछ खास हो सकता है। रुके कार्य पूरे होंगे। धन में वृद्धि के लिए आपको अवसर प्राप्त हो सकेंगे। उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में काम का भार बढ़ सकता है लेकिन आपके लिए बाद में लाभकारी रहेगा। शारीरिक परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। अगर कोई काम काफी समय रुका हुआ और बार-बार पूरा हो नहीं पा रहा तो चिंता न करें। साल के समाप्त होने से पहले कार्य पूरा हो सकता है।
3. कुंभ राशि
शनि की राशि कुंभ है और साल 2025 में शनि ग्रह इस राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। बात करें नक्षत्र परिवर्तन की तो पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करने से कुंभ राशि के लोगों को लाभ होगा। आगामी समय उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिलेगा। व्यापार शुरू करने का विचार आ सकता है। धर्म-कर्म में खास रुचि बढ़ेगी। अपनी एक अलग पहचान बना सकेंगे और समाज में मान-सम्मान बढ़ सकेगा। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है। धन वृद्धि के लिए नए रास्ते खुलेंगे।
ये भी पढ़ें- नए साल से 3 राशियों पर शनिदेव की मेहरबानी, 2025 में धारण करेंगे चांदी का पाया
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
6 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
7 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
9 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
12 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines