---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

29 मार्च से पलटेगी इन 5 राशियों की किस्मत, 2027 तक मिलेगा बंपर लाभ!

29 मार्च 2025 को साल की सबसे बड़ी ज्योतिष घटना होने जा रही है। इस दिन शनि ग्रह मीन राशि में गोचर कर जाएंगे। शनि करीब ढाई साल मतलब 2027 तक इस राशि में रहने वाले हैं। शनि के इस राशि में रहने से कुछ राशि वालों की किस्मत खुलने वाली है। आइए जानते हैं कि इस गोचर से किन राशि वालों को लाभ मिलेगा।

---विज्ञापन---

साल 2025 की सबसे ज्योतिषीय घटना 29 मार्च को होने वाली है। इस दिन न्यायाधीश शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ को छोड़कर देवगुरु बृहस्पति की राशि मीन में प्रवेश कर जाएंगे। शनि 29 मार्च शनिवार की रात 11 बजकर 1 बजे मीन राशि में गोचर करेंगे। मीन राशि में शनि के गोचर से कई राशि वालों के जीवन के समीकरण बदल जाएंगे। कुछ राशि वालों के जीवन में सुख तो कुछ को समस्याओं का अनुभव होने लगेगा।

शनि को कर्मफलदाता कहा गया है। इस कारण मीन में प्रवेश के बाद जिन राशि वालों पर शनि की ढैय्या या साढ़ेसाती की शुरुआत होगी। उनके जीवन में मेहनत बढ़ जाएगी। ऐसे में अगर ये लोग दिल लगाकर मेहनत करेंगे तो शनि इनको भी मालामाल कर देंगे। शनि एक राशि में ढाई साल तक रहते हैं। ऐसे में वे साल 2027 तक यहीं रहेंगे। शनि के इस गोचर से कुछ राशि वालों को काफी लाभ होगा। आइए जानते हैं कि कौन सी राशि वालों को बंपर लाभ होगा?

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के 11वें भाव में इस गोचर का असर होगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। इसके साथ ही सैलरी बढ़ने के भी आसार हैं। बिजनेस करने वालों को नए प्रोजेक्ट्स मिलेंगे। इसके साथ ही पार्टनरशिप भी बंपर लाभ देगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आपके कनेक्शन प्रभावशाली लोगों से बनेंगे। लंबे समय के इंवेस्टमेंट से आपको अच्छा प्रॉफिट मिलेगा। बड़े सपनों को पूरा करने का समय आ गया है।

कर्क राशि

ढाई से परेशान कर्क राशि वालों पर शनि की ढैय्या का असर खत्म होने वाला है। शनि का यह गोचर कर्क राशि वालों के नवम् भाव में होगा। इसके कारण करियर में जबरदस्त उछाल आएगा। बिजनेस करते हैं तो विदेशों से भी ऑफर आपको मिलेंगे। भाग्य का पूरा साथ आपको मिलेगा। नई नौकरी मिलने और प्रमोशन के पूरे योग हैं। यात्राओं से आपको लाभ मिलेगा। अचानक धन की प्राप्ति आपको हो सकती है।

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि

शनि वृश्चिक राशि के पंचम भाव में गोचर करेंगे, क्योंकि वृश्चिक लग्न के लोगों के पंचम भाव में मीन राशि मौजूद होती है। इस गोचर के कारण स्टॉक मार्केट, रियल एस्टेट या किसी बड़े प्रोजेक्ट में निवेश से जबरदस्त लाभ होगा। इसके साथ ही स्टूडेंट्स और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों के लिए यह शुभ समय है। संतान पक्ष से सुख मिलेगा और उनको करियर में तरक्की मिलेगी।

मकर राशि

मकर राशि वालों के तीसरे भाव में इस गोचर का असर देखने को मिलेगा। बिजनेसमैन हैं तो नए प्रोजेक्ट और डील्स से लाभ होगा। अटका हुआ पैसा आपको मिलेगा। नए स्रोतो से आपकी इनकम बढ़ेगी। घर-गाड़ी खरीदने का सपना पूरा होगा। मेहनत का पूरा फल आपको मिलेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा।

---विज्ञापन---

मीन राशि

मीन राशि वालों के लग्न भाव में शनि का गोचर होगा। इस पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है, फिर भी ये मीन राशि वालों की धन संबंधी समस्याओं का अंत होगा। इनकम के नए स्रोत बनेंगे। नौकरी या बिजनेस में कोई बड़ा अवसर मिलेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा, जिससे लाइफ में ग्रोथ होगी। विदेश से पैसा आने के योग बनेंगे। नया घर या गाड़ी खरीद सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- शनि की महादशा और साढ़ेसाती से हैं परेशान तो 29 मार्च को कर लें ये काम!

First published on: Mar 28, 2025 10:21 PM

End of Article

About the Author

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola