शनि की महादशा और साढ़ेसाती से हैं परेशान तो 29 मार्च को कर लें ये काम!

29 मार्च को शनि के मीन राशि में गोचर के साथ ही कुछ राशि वालों पर साढ़ेसाती और ढैय्या का असर खत्म हो रहा है। वहीं, कुछ पर इसकी शुरुआत होगी और कई ऐसी भी राशियां हैं, जिनपर साढ़ेसाती का दूसरा या तीसरा चरण चल रहा है। अगर आपकी भी साढ़ेसाती चल रही है तो आप शनिवार 29 मार्च के दिन कुछ आसान से उपायों को कर सकते हैं।

shani maharaj

29 मार्च को करें ये काम!

शनि को न्यायाधीश कहा गया है। वे व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं। जब किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि की महादशा या साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव होता है तो उसे कठिनाइयों और संघर्षों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अगर आपको शनिदेव की कृपा प्राप्त हो जाए तो आपके जीवन में राजयोग भी बन सकता है।

विज्ञापन

29 मार्च 2025 शनिवार के दिन अमावस्या, सूर्य ग्रहण और शनि का मीन राशि में गोचर हो रहा है। ऐसे में कुछ राशियां ढैय्या से मुक्ति पाएंगी। वहीं, कुछ पर साढ़ेसाती का चरण बदलेगा और कई राशि वालों पर ढैय्या की शुरुआत होगी। वहीं, जिनपर महादशा है उनके जीवन में भी कुछ न कुछ बदलाव संभव है।

विज्ञापन

होती हैं ये समस्याएं

शनि की महादशा 19 साल और साढ़ेसाती 7.5 साल तक चलती है। ऐसे ही ढैय्या 2.5 साल चलती है। इस दौरान व्यक्ति को करियर में रुकावटें, पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी, स्वास्थ्य समस्याएं, मानसिक तनाव देखने को मिलता है।

इन पर होगा ढैय्या और साढ़ेसाती का साया

29 मार्च को शनि के मीन में गोचर के साथ ही कर्क और वृश्चिक राशि ढैय्या से मुक्त हो जाएंगी। इसके साथ ही मकर राशि की साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी। इस गोचर के साथ ही सिंह और धनु राशि वालों पर ढैय्या का प्रभाव शुरू हो जाएगा। कुंभ राशि वालों पर साढ़ेसाती का तीसरा और मीन पर दूसरा चरण होगा। वहीं, मेष राशि पर साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू होगा। ऐसे में जिन लोगों पर साढ़ेसाती और जिन पर शनि की महादशा चल रही है वे 29 मार्च को कुछ आसान से उपायों को कर सकते हैं।

विज्ञापन

शनि देव की पूजा करें

  • इस दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
  • शनि चालीसा और हनुमान चालीसा का पाठ करें।
  • “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें।

दान करें

  • काले तिल, काले कपड़े, उड़द की दाल और लोहे का दान करें।
  • गरीबों को भोजन कराएं और जरूरतमंदों की सहायता करें।

हनुमान जी की पूजा करें

  • शनि के प्रभाव को कम करने के लिए हनुमान जी की पूजा करना अत्यंत लाभकारी होता है।
  • इस दिन हनुमान मंदिर जाएं और उन्हें सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाएं।

तेल से अभिषेक करें

  • किसी शनि मंदिर में जाकर शनिदेव को तेल चढ़ाएं।
  • हो सके तो इस दिन सरसों के तेल में अपना चेहरा देखकर दान करें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mohit Tiwari

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ