हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Shani Gochar: शनि का कुंभ में गोचर इन 5 राशियों को देगा जबरदस्त धन लाभ, भाग्य देगा भरपूर साथ

विज्ञापन

Shani Gochar: भारतीय ज्योतिष के अनुसार शनि, मकर और कुम्भ राशि के स्वामी है। इनकी दिशा पश्चिम है तो वहीं इनका तत्व वायु है। शनि एक शक्तिशाली ग्रह है जिसमें बाधा, विनाश और अवसाद की शक्ति भी है। शनि तपस्या, दीर्घायु, वृद्धावस्था, एकाग्रता-ध्यान, अनुशासन, प्रतिबंध सद्गति –दुर्गति और न्याय का प्रतिनिधित्व करता है।

ज्योतिष के अनुसार जब शनि का गोचर (Shani Gochar) चंद्र राशि के आठवीं राशि में आता है तो शनि की ढैय्या प्रारम्भ होती है। ढैय्या का अर्थ- ढाई वर्ष होता है। इस दौरान जो व्यक्ति तीर्थ यात्रा, स्नान और धर्म सम्बंधि कार्य करते है तो उन्हें शुभ फलों की प्राप्ति होती है। शनि के कुंभ राशि में इस प्रवेश से इन 5 राशियों को काफी लाभ मिलने वाला है। तो चलिए आज जानते हैं कि वो कौन-कौन सी राशियां हैं।

यह भी पढ़ेंः मकर संक्रान्ति पर सूर्य ने की शनि के साथ युति, इन 5 राशियों के लिए आएगी आफतों की बारिश

विज्ञापन

शनि के गोचर का इन 5 राशियों पर होगा सकारात्मक असर (Shani Gochar and remedies)

1. मेष (Mesh Rashifal in Hindi)

शनि आपके ग्यारहवें स्थान पर गोचर करेगा। शनि के इस गोचर से आपकी अधिकतर इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही आपकी आय में भी बढ़ोतरी होगी। सम्पत्ति प्राप्ति की सम्भावना बन रही है। समाज में भी आपका मान बढ़ेगा। अगर आप कोई नया काम करने की सोच रहें है तो बेझिजक शुरु कर सकतें है। आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। प्रतिदिन “ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनिश्चराय नम:” मंत्र का 11 बार जाप करें। साथ ही शमी के वृक्ष की पूजा करें।

2. मिथुन (Mithun Rashifal in Hindi)

शनि आपके नवें स्थान पर गोचर करेगा। चुंकि शनि ही आपका भाग्येश है और वह अपनी ही राशी में गोचर करेगा। तो शनि के इस गोचर से आपके होने वाले कामों में गती आ जाएगी। अगर आप किसी नये बिजनेस की शुरूआत करने की सोच रहे है तो बड़ों की राय जरूर लें भाग्य का साथ जरूर मिलेगा। शेयर मार्केट में निवेश सोच समझकर करें फायदा होगा। आर्थिक पक्ष से जुड़ी समस्या हल होंगी। जो आपकी चिंता को दूर करेगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Shani Sade Sati: बहुत जल्द इस राशि पर लगेगी शनि की साढ़ेसाती, करेंगे ये उपाय तो मिलेगा शुभ फल

अन्य राशियों के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन

3. तुला (Tula Rashifal in Hindi)

शनि आपके पांचवें स्थान में गोचर करने वाला है। शनि के इस गोचर से जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य संबंध में मिठास बढ़ेगी। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। शहर या देश से बाहर किसी अच्छे कॉलेज में एडमिशन मिल सकता है। संतान पक्ष की ओर से कोई अच्छी खबर आपको मिलेगी।

यह भी पढ़ें: Shaniwar Ke Upay: शनि को करें ये तांत्रिक टोटके तो दुर्भाग्य भी सौभाग्य में बदल जाएगा

विज्ञापन

4. मकर (Makar Rashifal in Hindi)

शनि आपके दूसरे स्थान में गोचर करने वाला हैं। शनि के इस गोचर करने से आपकी इनकम बढ़ सकती है। जब आप किसी से बात करें तो आवश्यकता से अधिक न बोलें वरना आपके बातों का गलत मतलब निकाला जा सकता है। सबके साथ घर में समय अच्छा बीतेगा। उम्मीद से अधिक आप सेविंग कर पाएंगे। वाणी पर संयम फायदेमंद रहेगा। आपके स्वभाव से लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे।

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर से आज ही बाहर फेंक दे ये 5 चीजें, फटाफट अमीर बन जाएंगे

विज्ञापन

5. मीन (Meen Rashifal in Hindi)

शनि आपके बारहवें स्थान में गोचर करेगा। शनि के इस गोचर से आप शैय्या सुख का अनुभव करेंगे। अगर आप कई दिनों से किसी बात को लेकर परेशान चल रहे थे तो अब आप रिलैक्स महसूस करेंगे साथ ही आपको नींद अच्छे से आएगी। कोई नई स्कीम या ऑफर लेने से पहले सोच-समझकर कदम बढ़ाएं।

पंडित सुधांशु तिवारी “ज्योतिषाचार्य”

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola