---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Shani Gochar: 27 दिसंबर तक 3 राशियों पर शनि मेहरबान, अमीर बनते नहीं लगेगी देर!

Shani Gochar: 3 अक्टूबर, 2024 से शनि ग्रह शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं। इस नक्षत्र के स्वामी ग्रह राहु हैं। इस नक्षत्र में शनि गोचर कुछ राशियों के लिए लिए बुरा, तो कुछ के लिए अच्छा साबित होने के योग दर्शा रहा है। आइए जानते हैं, इस गोचर का किन 3 राशियों पर सबसे अधिक सकारात्मक असर होगा?

---खबर नीचे जारी है---

Shani Gochar: वैदिक ज्योतिष में सबसे प्रभावशाली ग्रहों में से एक शनि की चाल में बदलाव से देश-दुनिया पर गहरा असर होता है। सबसे धीमी से गति से चलने के कारण कर्मफल के स्वामी शनिदेव का असर धीरे-धीरे होता है, लेकिन वह स्थायी और दूरगामी होता है। न्याय के देवता शनि 3 अक्टूबर, 2024 से अपना नक्षत्र परिवर्तन कर रहे हैं और वे पूर्व भाद्रपद नक्षत्र से निकलकर शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इस नक्षत्र में शनिदेव 27 दिसंबर तक विराजमान रहेंगे।

ज्योतिष शास्त्र में अनुसार, शतभिषा नक्षत्र के स्वामी ग्रह राहु हैं और यह नक्षत्र कुंभ राशि के अंतर्गत आता है, जिसके स्वामी शनिदेव स्वयं हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, शनि ग्रह के इस नक्षत्र परिवर्तन का सकारात्मक और नकारात्मक दोनों असर पड़ने की संभावना है, लेकिन 3 राशियों के जातकों के लिए यह बेहद लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?

---खबर नीचे जारी है---

शतभिषा नक्षत्र में शनि गोचर का असर

मेष राशि

शतभिषा नक्षत्र में शनि गोचर मेष राशि के जातकों के लिए सकारात्मक परिणाम देने के योग दर्शा रहा है। आपकी कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। आपको उद्योग-धंधों से लाभ होगा। अचल संपत्ति में निवेश करना लाभदायक रहेगा। बड़े भाई-बहनों के साथ यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। मैरिड लाइफ में साथी के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। आप धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। सेहत का पूरा साथ प्राप्त होगा, मन प्रसन्न रहेगा।

ये भी पढ़ें: Navratri 2024: देवी दुर्गा का डोली पर आगमन शुभ है या अशुभ; उनकी विदाई की सवारी से देश-दुनिया पर होंगे ये असर!

---खबर नीचे जारी है---

तुला राशि

शनि के नक्षत्र गोचर का तुला राशि के जातकों पर काफी अनुकूल असर होने के योग हैं। आप स्वभाव में धैर्य और संयम का और अधिक विकास होगा। आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करने को तैयार रहेंगे। शारीरिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे और लंबे समय तक काम करने में सक्षम होंगे। आमदनी में वृद्धि होने की संभावना है। आमदनी में वृद्धि होने की संभावना है। सहकर्मियों के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। लव लाइफ में संबंध मजबूत होंगे।

कुंभ राशि

शतभिषा नक्षत्र में शनि के गोचर से कुंभ राशि के जातक विशेष लाभान्वित होंगे। आप मानसिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे और किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहेंगे। आपकी कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। आपकी मेहनत का फल आपको मिलेगा। नौकरी में वेतन वृद्धि हो सकती है। नए ग्राहक मिलने से आपका कारोबार बढ़ेगा। पुराने कर्ज चुकाने में आपको सफलता मिलेगी। आप समाज सेवा में भी भाग लेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: इन 9 चीजों के बिना अधूरी रहती है छठ पूजा, 5वां आइटम है बेहद महत्वपूर्ण!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Sep 30, 2024 08:58 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। साल 2015 से वे धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं और इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola