हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

शनि-राहु संयोग से इन 3 राशियों पर मंडराया संकट, अपार धन हानि के साथ बढ़ेंगी मुश्किलें

Shani Gochar Horoscope: शनि का शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश और राहु के साथ संयोग से 3 राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण समय शुरू हो सकता है। शनि और राहु का यह संयोग इन 3 राशियों के जातकों के जीवन में कठिनाइयां और समस्याएं उत्पन्न कर सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Shani Gochar Horoscope: वैदिक ज्योतिष में शनि को क्रूर और राहु को पापी ग्रह माना गया है। इन दोनों ग्रहों के योग, युति और संयोग को प्रायः अच्छा नहीं माना जाता है। मान्यता है कि जब शनि और राहु किसी प्रकार से आपस में जुड़ते हैं, तो अक्सर अशुभ साबित होते हैं। हालांकि कुछ राशि के लिए वे शुभ भी हो सकते है, जो कि कुंडली में उनकी स्थिति पर निर्भर करता है।

फिलहाल शनि ग्रह पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। शनि ने इस नक्षत्र में 6 अप्रैल, 2024 को प्रवेश किया था। इस नक्षत्र के बाद शनि 3 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। इस नक्षत्र में वे 27 दिसंबर तक विराजमान रहेंगे। शतभिषा नक्षत्र के स्वामी राहु ग्रह हैं। शनि के शतभिषा गोचर के दौरान इन ग्रहों का एक-दूसरे पर व्यापक असर होगा, जिससे सभी राशियां प्रभावित होंगी। लेकिन 3 राशियों पर इसका बेहद नेगेटिव प्रभाव पड़ने की आशंका है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं और इन राशियों के जातकों पर क्या असर पड़ेगा?

शतभिषा नक्षत्र में शनि गोचर का असर

वृषभ राशि

  • आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। आज हर बात रिएक्टिव हो सकते हैं।
  • आर्थिक मोर्चे पर आपके हालात बिगड़ सकते हैं। अप्रत्याशित खर्च से आमदनी पर असर पड़ेगा।
  • नौकरीपेशा जातकों के जीवन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। काम के दबाव से तनाव हो सकता है।
  • व्यापार में मंदी आने की आशंका है। साथ ही कुछ पॉलिसी को लेकर कानूनी विवाद हो सकता है।
  • कुछ मुद्दों को लेकर परिवार में तनाव बढ़ सकता है। प्रियजनों के साथ मतभेद या झगड़े हो सकते हैं।

कर्क राशि

  • आपके स्वभाव में आलस की प्रवृत्ति बढ़ेगी। आपके टालमटोल की नीति से हर काम पर असर होगा।
  • आर्थिक रूप से यह समय आपके अनुकूल नहीं है। आय के स्रोतों में कमी आने से आमदनी घट सकती है।
  • नौकरीपेशा जातकों के जीवन में अस्थिरता का दौर रहेगा। मन उलझा-उलझा रहेगा, जिसका असर काम पर पड़ेगा।
  • व्यापार के मोर्चे पर आपका साझेदारी में विवाद हो सकता है, जिससे व्यापार में नुकसान बढ़ने की आशंका है। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
  • पारिवारिक जीवन में तनाव रहेगा, माता-पिता के स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं चिंता को बढ़ाएंगी। आपकी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

वृश्चिक राशि

  • व्यापार में कम्पीटीशन बढ़ेगा। प्रतिस्पर्धी का दबाव बढ़ने से आप गलत निर्णय भी ले सकते हैं। व्यापार में नुकसान होगा।
  • काम को लेकर आपकी चिंता बढ़ेगी। तनाव की वजह से नींद की कमी आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकती है।
  • नौकरी में ऑफिस में तनाव बढ़ने के योग हैं। कलीग के साथ मतभेद हो सकता है।
  • स्टूडेंट जातकों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। उनके कंसंट्रेशन में कमी आएगी। वे एग्जाम में फेल हो सकते हैं।
  • मैरिड लाइफ में लाइफ पार्टनर के साथ संबंधों में खटास आने की है। लव रिलेशनशिप में पार्टनर से धोखा मिल सकता है।

ये भी पढ़ें: Numerology: इन 3 तारीखों में जन्मे लोग जीते हैं सुख-मौज से भरी लग्जरी लाइफ, नोट से भरी रहती है जेब

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola