Shani Gochar: इस एक राशि के लिए बड़ी खुशखबरी लाया शनि का गोचर, अब होगी उनकी हर मनोकामना पूरी
Edited By Sunil Sharma

Edited By Sunil Sharma

Shani Gochar: हाल ही में शनि ग्रह ने राशि परिवर्तन कर कुंभ राशि में प्रवेश किया है। इसके साथ ही कई राशियों से शनि की ढैय्या और साढ़ेसाती हट चुकी है। इसी प्रकार अन्य राशियों पर शनि की ढैय्या और साढ़ेसाती लग चुकी है। शनि का यह गोचर तुला राशि के लिए भी खुशखबरी लेकर आया है।
ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार शनि के गोचर के बाद तुला राशि पर चल रही शनि की ढैय्या हट गई है। इसकी वजह से उनके जीवन में अब तक चली आ रही सभी समस्याएं भी धीरे-धीरे खत्म हो जाएंगी। उनके बिगडे़ काम भी बनने लगेंगे। जानिए शनि के गोचर और ढैय्या हटने का तुला राशि पर क्या प्रभाव होगा।
यह भी पढ़ेंः आज कर लेंगे ये उपाय तो पलक झपकते दूर होगी हर मुश्किल
अब तुला राशि पर शनि की कृपा होने से उनकी फाइनेंशियल सिचुएशन सुधर जाएगी। पुराने सारे कर्जें चुक जाएंगे। साथ ही साथ कॅरियर में कोई नया प्रमोशन भी संभव है या जॉब चेंज हो सकती है।
शनि की ढैय्या की वजह से तुला राशि के लोग विभिन्न पारिवारिक समस्याओं से जूझ रहे थे। अब ये भी दूर होने लगेंगी। हालांकि अन्य ग्रहों की वजह से बीच-बीच में मैरिड लाइफ में समस्याएं आ सकती हैं। परन्तु कुल मिलाकर परिवार के सदस्यों के बीच मनमुटाव दूर होंगे। रिश्ते मजबूत बनेंगे और दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।
शनि का कुंभ राशि में प्रवेश आर्थिक लाभ लेकर आएगा। तुला राशि वाले इस वर्ष कोई बड़ी प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। खुद का कोई नया चौपहिया वाहन भी खरीद सकते हैं। यदि किसी नए प्रोजेक्ट में पैसा इन्वेस्ट कर रहे हैं तो थोड़ा संभलकर रहें। किसी एक्सपर्ट से सलाह-मशविरे के बाद ही पैसा इन्वेस्ट करें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: