Shani Gochar: वैदिक ज्योतिष की दृष्टि से ग्रहों का गोचर करना और नक्षत्र परिवर्तन करना बेहद खास होता है. ग्रहों के राशि परिवर्तन करने से इसका प्रभाव राशि जातकों के लोगों पर पड़ता है. शनि ग्रह के गोचर से राशि जातकों के जीवन पर खास प्रभाव पड़ता है. अगले साल 2026 में शनि ग्रह की चाल में परिवर्तन होगा लेकिन यह राशि नहीं बदलेंगे. शनि ग्रह 2027 में राशि परिवर्तन करेंगे. शनि के राशि परिवर्तन करने से राशि जातकोंं के स्वास्थ्य, धन, रिश्तों, परिवार और करियर पर असर होगा.
शनि गोचर 2027 (Shani Gochar 2027)
शनि ग्रह ढाई साल बाद राशि परिवर्तन करते हैं. अब शनि ग्रह का राशि परिवर्तन 2027 में सुबह 6 बजकर 23 मिनट पर मीन राशि से मेष राशि में होगा. इसके बाद शनि 19 अक्टूबर 2027 तक मेष राशि में रहेंगे. शनि के वक्री होने के कारण शनि ग्रह फिर से राशि परिवर्तन कर मीन राशि में प्रवेश करेंगे. 2027 में शनि के राशि परिवर्तन से किन 5 राशि वालों को सावधान रहना होगा चलिए इनके बारे में जानते हैं.
कर्क राशि
कर्क राशि चंद्र ग्रह की राशि है. कर्क राशि के जातकों के लिए शनि की दृष्टि भारी साबित हो सकती है. इसके कारण आपके परिवार में मतभेद हो सकता है. स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है और रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है. आपको सावधान रहने की जरूरत होगी.
ये भी पढ़ें – Shaniwar Ke Upay: शनिवार की शाम करें सरसों के तेल से जुड़े उपाय, शनिदेव दूर करेंगे हर मुश्किल
कन्या राशि
कन्या वालों को 2027 में कानूनी मुद्दे परेशान कर सकते हैं. रिश्तों में तनाव और पुराने अधूरे काम के कारण आपको दिक्कतें हो सकती हैं. किसी गलत फैसले के कारण आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है.
तुला राशि
तुला राशि के रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं. आपको विवादों से बचना होगा और रिश्तों में ईमानदारी दिखानी होगी. शनि की छाया के कारण आपके सहयोगियों से रिश्ते बिगड़ सकते हैं.
धनु राशि
धनु राशि के लिए काम और परिवार के बीच संतुलन बनाना मुश्किल होगा. आपको शनि के राशि परिवर्तन के कारण आर्थिक परेशानी और पारिवारीक तनाव का सामना करना पड़ सकता है.
मीन राशि
मीन राशि के जीवन में शनि के गोचर से घर, नौकरी और शहर में परिवर्तन हो सकता है. बाकि राशियों के लिए साल सीखने वाला रहेगा. शनि के प्रभाव से सभी को कर्मों का फल मिलेगा. इन 5 राशियों को सावधान रहने की जरूरत होगी.
ये भी पढ़ें – Baba Vanga Predictions: 2026 में मालामाल होंगी ये 5 राशियां, बाबा वेंगा ने की भविष्याणी
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दिवाली पर इन 3 राशियों के लिए खास उपाय, बनेंगे धनलाभ के योग
38 mins agoनरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 hrs agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
8 hrs agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
2 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
3 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
4 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
4 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines