Shani Gochar: ज्योतिष के अनुसार, शनि ग्रह सबसे धीमी गति से चलते हैं. शनि ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने में ढाई साल का समय लेते हैं. शनि को सभी 12 राशियों का चक्र पूरा करने में करीब 30 साल का समय लगता है. शनि ग्रह इस समय मीन राशि में विराजमान हैं. मीन राशि के बाद शनि का गोचर मेष राशि में होगा. शनि का मेष राशि में गोचर कब होगा और इसका क्या प्रभाव पड़ेगा आइये जानते हैं.
कब होगा शनि का गोचर?
शनि ग्रह इस समय मीन राशि में विराजमान हैं. शनि का मेष राशि में गोचर साल 2027 में 3 जून दिन गुरुवार को सुबह 6 बजकर 23 मिनट पर होगा. मेष राशि में शनि के गोचर करने से मेष राशि वालों पर इसका प्रभाव देखने को मिलेगा. बता दें कि, शनि ग्रह मेष राशि में 20 अक्टूबर तक रहेंगे इसके बाद फिर से मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे. शनि के मेष राशि में गोचर से मेष राशि वालों पर क्या प्रभाव पड़ेगा और इन्हें किन उपायों को करना चाहिए? चलिए इसके बारे में जानते हैं.
ये भी पढ़ें – Vastu Tips: सकारात्मकता और आर्थिक लाभ के लिए तकिये के नीचे रखें ये 5 चीजें, खूब करेंगे तरक्की
मेष राशि के लिए कैसा होगा शनि गोचर?
ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार, मेष राशि वालों पर इस गोचर का प्रभाव देखने को मिलेगा. मेष राशि में शनि ग्रह नीच के होते हैं. मेष राशि में शनि के होने से करियर, सेहत और आर्थिक मामले में मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं. रिश्तों पर बुरा असर पड़ सकता है. ऑफिस में काम के कारण तनाव हो सकता है. खर्चे बढ़ने से परेशान हो सकते हैं. शनि के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए उपाय करें.
ये भी पढ़ें – Vastu Tips: सावधान! गलत तरीके से घड़ी पहनना पड़ सकता है भारी, जानिए हाथ की घड़ी से जुड़े वास्तु नियम
शनि के अशुभ प्रभाव से बचने के उपाय
शनि के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए शनिदेव की पूजा करें. शनिवार के दिन काली उड़द की दाल, सरसों का तेल, लोह आदि शनि से संबंधित चीजें दान करें. शनिवार के दिन शनि मंदिर जाकर शनिदेव कोस सरसों का तेल अर्पित करें और सरसों के तेल का दीपक जलाएं. काले कुत्ते या काले कौवे को रोटी खिलाएं. हनुमान चालीसा का पाठ करें और शिवलिंग पर जल अर्पित करें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
1 hr agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
18 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines