---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

इन 5 राशियों की बदलेगी किस्मत, सूर्य करेंगे शनि के नक्षत्र में प्रवेश!

ग्रहों के राजा सूर्य 18 मार्च को नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। इस दौरान वे शनि के नक्षत्र उत्तरभाद्रपद में प्रवेश करेंगे। सूर्य के इस गोचर से कुछ राशि वालों का भाग्योदय होना तय है। आइए जानते हैं कि किन राशि वालों को इससे लाभ होगा।

---विज्ञापन---

सूर्य को ज्योतिष में ग्रहों का राजा माना जाता है। सूर्य जब भी अपनी चाल में बदलाव करते हैं तो इसका असर सभी राशि वालों पर पड़ता है। सूर्य आत्मा, नेतृत्व, ऊर्जा और पहचान के कारक हैं। वहीं, मीन राशि के स्वामी गुरु ग्रह हैं। जो आध्यात्म, ज्ञान के कारक है। इसके साथ ही उत्तरभाद्रपद नक्षत्र के स्वामी शनि हैं। सूर्य 14 मार्च को मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

मीन राशि में रहते हुए सूर्य 18 मार्च 2025 की सुबह 3 बजकर 20 मिनट पर उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। शनि के नक्षत्र में सूर्य के प्रवेश से कुछ राशि वालों का भाग्योदय हो जाएगा। आइए जानते हैं कि सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन किन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा।

---विज्ञापन---

मेष राशि

मेष राशि वालों के 12वें भाव पर सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन का असर होगा। इससे आपको अचानक लाभ हो सकते हैं। विदेश यात्रा या इससे जुड़े कार्यों में आपको सफलता मिल सकती है। आपके खर्चे बढ़ सकते हैं, आपको निवेश से लाभ होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के 9वें भाव में इस गोचर का असर होगा। यह भाग्य और धर्म का भाव है। इस गोचर से आपके भाग्य में वृद्धि होगी। इसके साथ ही न्यू प्लानिंग्स में आपको सफलता मिलेगी। आध्यात्मिक झुकाव बढ़ेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं।

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के 5वें भाव में यह गोचर होगा। इस कारण स्टूडेंट्स के लिए यह काफी अच्छा समय रहेगा। जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उनको काफी लाभ मिलेगा। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है।

धनु राशि

धनु राशि वालों के चौथे भाव में यह गोचर होगा। इस समय आप प्रॉपर्टी या गाड़ी खरीद सकते हैं। माता के स्वास्थ्य में भी आपको सुधार देखने को मिलेगा। पारिवारिक जीवन में शांति आएगी। घर के कलेश दूर होंगे।

---विज्ञापन---

मीन राशि

यह गोचर मीन राशि में ही हो रहा है। इस कारण मीन राशि वालों के लिए यह समय आत्मविश्लेषण वाला रहेगा। आप जीवन की दिशा को लेकर नए संकल्प ले सकते हैं। करियर और फाइनेंशियल मामलों में आपको अच्छे मौके मिल सकते हैं।

स्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Mar 13, 2025 09:25 PM

End of Article

About the Author

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola