कर्मफल दाता शनि देव इस समय पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के चतुर्थ पद में विराजमान हैं, जहां पर वह 28 अप्रैल 2025 को सुबह 7 बजकर 52 मिनट तक विराजमान रहेंगे। 28 अप्रैल को शनि देव उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के पदम पद में गोचर करेंगे, जहां पर वह 7 जून तक मौजूद रहेंगे। 7 जून 2025, वार शनिवार को प्रात: काल शनि देव उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के दूसरे पद में गोचर करेंगे।
ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को दुख, बीमारी, दरिद्रता और कर्म का दाता माना गया है, जो समय-समय पर राशि और नक्षत्र गोचर करते हैं। गोचर के अलावा शनि देव अस्त और उदय भी होते हैं, जिसका गहरा प्रभाव सभी राशियों के जीवन पर पड़ता है। आज हम आपको उन तीन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके जातकों के जीवन पर 7 जून 2025 को होने वाले शनि गोचर का शुभ प्रभाव सबसे पहले पड़ेगा।
शनि चमकाएंगे इन 3 राशियों का भाग्य!
मेष राशि
शनि देव की कृपा से मेष राशि के जातकों का अच्छा समय शुरू होगा। नौकरीपेशा जातक ऑफिस में मन लगाकर काम करेंगे। जो लोग लंबे समय से पैसों की तंगी का सामना कर रहे हैं, उन्हें आर्थिक लाभ होगा। नया बिजनेस शुरू करने के लिए जून का महीना शुभ रहेगा। घर में किसी पुरानी बात को लेकर टेंशन चल रही है तो आपसी समझ से परेशानी का हल निकल जाएगा। रिश्तेदारों के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Grah Gochar 2025: कष्टों से भरे रहेंगे आने वाले 16 दिन! बुध-सूर्य गोचर का इन 3 राशियों पर पड़ेगा गहरा प्रभाव
मिथुन राशि
आने वाले दिनों में आपको अपनी मेहनत का पूर्ण फल मिलेगा। बॉस आपकी सैलरी बढ़ा सकते हैं या आपको अच्छा-खासा बोनस मिलेगा। पैसों की कमी खत्म होगी और बचत बढ़ेगी। पिछले कुछ समय से प्रॉपर्टी की कोई डील अटकी है तो उसके पूरे होने की संभावना है। रिश्तेदारों से चल रहा विवाद खत्म होगा। युवा वर्ग पुराने दोस्तों के साथ किसी प्राचीन मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। उम्रदराज जातकों को कोई गंभीर रोग होने की संभावना नहीं है। पिछले साल जिन लोगों का विवाह हुआ है, उन्हें गुड न्यूज मिल सकती है।
कर्क राशि
आने वाला समय आपके फेवर में रहेगा। अगर आप जॉब बदलना चाहते हैं तो शनि देव की कृपा से जून माह से पहले आपके हाथों में किसी बड़ी कंपनी का ऑफर लेटर होगा। कारोबारी और दुकानदारों को इंवेस्टमेंट के सुनहरे अवसर मिलेंगे। जमीन का सौदा फाइनल हो सकता है, जिससे भविष्य में लाभ होगा। पिता से चल रहा विवाद खत्म होगा और घर में एक बार फिर खुशियों का आगमन होगा। सेहत के लिहाज से जून का महीना हर उम्र के लोगों के हित में रहेगा।
ये भी पढ़ें-Numerology: मुंहफट होते हैं इन तारीखों पर जन्मे लोग, बिना डरे कहते हैं अपनी बात!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है
संबंधित खबरें
धनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
6 hrs agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
1 day agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
2 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
2 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
3 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
3 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
4 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines