धार्मिक और ज्योतिष दोनों के लिहाज से जून का महीना बेहद खास है। इस महीने जहां कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार पड़ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ प्रभावशाली ग्रहों का गोचर भी हो रहा है। जून महीने में नवग्रहों के सबसे महत्वपूर्ण ग्रह शनि का भी गोचर होगा। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 07 जून 2025 को प्रात: काल 4 बजकर 45 मिनट पर शनि देव उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के दूसरे पद में गोचर करेंगे।
ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को कर्मफल और न्याय का देवता माना गया है, जो दुख, बीमारी, दरिद्रता, संघर्ष, नौकरी और आयु आदि का नियंत्रण करते हैं। जबकि उत्तराभाद्रपद नक्षत्र को 27 नक्षत्रों में से 26वां स्थान प्राप्त है। इस नक्षत्र के स्वामी शनि देव हैं और ये मीन राशि के अंतर्गत आता है। माना जाता है कि जिन लोगों का जन्म उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में होता है, वो धार्मिक और न्यायप्रिय होते हैं। इसके अलावा इन लोगों का स्वभाव भी बहुत अच्छा होता है। आइए अब जानते हैं जून माह में शनि के इस नक्षत्र परिवर्तन से किन तीन राशियों के जीवन में भूचाल आने की संभावना अधिक है।
तुला राशि
जून का महीना तुला राशि वालों के लिए कुछ खास अच्छा नहीं रहने वाला है। कारोबारियों को धन की कमी का सामना करना पड़ेगा। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो जल्दबाजी में जॉब न छोड़ें। जून माह के बाद ही नई जगह पर नौकरी के लिए आवेदन करें। घरवालों के बीच संपत्ति को लेकर एक बार फिर विवाद उत्पन्न हो सकता है। हाल ही में जिन लोगों का रिश्ता तय हुआ है, वो अपने होने वाली जीवनसाथी से बातचीत करते समय सतर्क रहें। आपके छोटे से मजाक से उन्हें बहुत दुख पहुंच सकता है।
ये भी पढ़ें- Grah Gochar 2025: कष्टों से भरे रहेंगे आने वाले 16 दिन! बुध-सूर्य गोचर का इन 3 राशियों पर पड़ेगा गहरा प्रभाव
कुंभ राशि
कारोबार के चक्कर में भागदौड़ करनी पड़ सकती है। दुकानदारों की सेल कुछ खास अच्छी नहीं रहेगी। नौकरीपेशा जातकों को अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। अन्यथा भविष्य में धन संकट का सामना करना पड़ेगा। अहंकार की भावना को हावी न होने दें। नहीं तो आपको ही बड़ा घाटा होगा। कार खरीदने की सोच रहे हैं तो कुछ समय रुक जाइए। जून माह के बाद ही वाहन खरीदने का फैसला करें। अन्यथा एक्सीडेंट हो सकता है।
मीन राशि
तुला राशि और कुंभ राशि के अलावा मीन राशि के जातकों के जीवन पर भी कर्मफल दाता शनि गोचर का अशुभ प्रभाव पड़ेगा। साझेदारी में निवेश करने की सोच रहे हैं तो पहले अच्छे से जांच-पड़ताल कर लें। अन्यथा आपका बिजनेस पार्टनर आपको धोखा दे सकता है। इसके अलावा पैसों का लेन-देन करते समय भी सावधान रहें। प्रेम संबंधों में परेशानियां बनी रहेंगी। युवा वर्ग किसी भी बात पर ज्यादा चिंता न करें। नहीं तो आप डिप्रेशन का शिकार हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें-Numerology: मुंहफट होते हैं इन तारीखों पर जन्मे लोग, बिना डरे कहते हैं अपनी बात!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है
संबंधित खबरें
धनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
6 hrs agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
1 day agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
2 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
2 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
3 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
3 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
4 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines