Shani Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सबसे धीमी गति से न्यायाधीश शनि ग्रह राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने के लिए शनि ग्रह द्वारा ढाई साल का समय लिया जाता है। जबकि, एक नक्षत्र में फिर से वापस प्रवेश करने के लिए शनि ग्रह द्वारा लगभग 27 साल का समय लगाया जाता है। 29 मार्च 2025 को कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में शनि गोचर करेंगे। इसके कुछ दिनों के बाद अप्रैल के महीने में शनि ग्रह द्वारा नक्षत्र परिवर्तन किया जाएगा।
कब करेंगे शनि नक्षत्र परिवर्तन?
28 अप्रैल को सुबह 7:52 पर स्वयं के नक्षत्र में शनि प्रवेश करेंगे। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में शनि गोचर करेंगे जिससे 12 राशियों पर अच्छा और बुरा प्रभाव पड़ सकता है। आइए जानते हैं किन 3 राशियों के लिए शनि नक्षत्र परिवर्तन (Shani Nakshatra Parivartan 2025) लाभदायक सिद्ध रहेगा।
वृषभ राशि (Taurus)
28 अप्रैल को उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में शनि गोचर करेंगे। वृषभ राशि के जातकों के लिए ये परिवर्तन लाभदायक रहेगा। इस राशि में शनि ग्रह 11वें भाव में रहेंगे। जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। लाइफ पार्टनर का साथ मिलेगा। संबंध में सुधार होगा। रिश्ते में मिठास रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा और प्रमोशन का योग बनेगा। पारिवारिक स्थिति मजबूत होगी। प्रॉपर्टी से जुड़ा फायदा हो सकता है। लंबे समय से जो काम अटका हुआ है वो पूरा हो सकेगा। नई जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी जिसे समय रहते आप संभाल भी लेंगे।
कर्क राशि (Cancer)
उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में शनि गोचर से कर्क राशि के लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। जीवन में सकारात्मक बदलाव से मन प्रसन्न रहेगा। लंबे समय से अटक रहे काम को आप पूरा कर सकेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार देख सकेंगे। नौकरीपेशा लोगों की आय वृद्धि हो सकती है। लाइफ पार्टनर का सपोर्ट मिल सकेगा। उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकेंगे। धैर्य से कोई भी कार्य करेंगे, तो आसानी से सफलता प्राप्त कर सकेंगे। दांपत्य जीवन में खुशी का माहौल रहेगा। व्यापारियों को अपने काम को बढ़ाने के लिए योजनाएं बना लेनी चाहिए। ये योजनाएं काम की साबित हो सकती है। किस्मत का पूरा साथ आपको मिलने वाला है।
ये भी पढ़ें- Zodiac Signs: इन 3 राशियों के लिए चांदी पहनना है नुकसानदायक, धन हानि के साथ पति-पत्नी के संबंध होते हैं खराब!
तुला राशि (Libra)
शनि द्वारा उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करने से तुला राशि के लोगों की किस्मत चमक सकती है। छात्रों का मन प्रसन्न रहेगा। करियर में सफलता पाने के लिए पूरी तैयारी में रहेंगे। लंबे समय से जिस काम को पूरा नहीं कर पा रहे थे अब जाकर वो पूरा हो सकेगा। आत्मविश्वास पहले से अधिक रहेगा। सामाजिक तौर पर मान-सम्मान में वृद्धि हासिल कर सकेंगे। नौकरी करने वालों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। धैर्य से काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। रिश्तेदारों का आना जाना रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी। शनि देव की खास कृपा आप पर हो सकती है। विवादों से दूर रहें और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की कोशिश में कोई कमी न आने दें। घर में कोई मंगल कार्यक्रम हो सकता है जिससे आपको खुशी हो सकेगी।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर इन 3 राशियों के लिए खास उपाय, बनेंगे धनलाभ के योग
50 mins agoनरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 hrs agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
8 hrs agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
2 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
3 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
4 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
4 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines