---विज्ञापन---

राशिचक्र में 29 मार्च को 7 ग्रहों की महायुति! जानें सभी 12 राशियों पर होगा क्या असर?

29 मार्च, 2027 शनि के गोचर से मीन राशि में 7 ग्रहों की महायुति से सप्तग्रही योग का निर्माण होने जा रहा है। आइए जानते हैं, इस महायुति में कौन-कौन से ग्रह भाग ले रहे हैं और इसका सभी 12 राशियों पर क्या असर होगा?

---विज्ञापन---

मार्च महीने की 29 तारीख को ढाई साल के बाद शनि ग्रह का राशि परिवर्तन हो रहा है। ज्योतिष गणना के मुताबिक, शनि ग्रह शनिवार 29 मार्च, 2025 को रात में 11:01 PM बजे शनि मीन में प्रवेश करेंगे। खगोलीय स्थिति के अनुसार, मीन राशि में शनि के प्रवेश करने के बाद उनका मिलन वहां विराजमान 6 ग्रहों से होगा। आइए जानते हैं, ये ग्रह कौन-कौन से हैं और मीन राशि में 7 ग्रहों की महायुति का सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

मीन राशि में 7 ग्रहों की महायुति

वैदिक ज्योतिष की गणितीय गणना के अनुसार, मार्च के महीने में मीन राशि में ये 7 ग्रह स्थित होकर सप्तग्रही योग बनाएंगे:

---विज्ञापन---

28 जनवरी, 2025 से शुक्र ग्रह मीन राशि में विराजमान हैं।
27 फरवरी, 2025 से बुध में मीन राशि में गोचर कर चुके हैं।
14 मार्च, 2025 से सूर्य भी राशि में विराजमान हैं।
राहु और नेपच्यून साल 2023 से ही मीन राशि में स्थित हैं।
शुक्रवार 28 मार्च, 2025 को मीन राशि में चंद्रमा का गोचर होगा।
वहीं, 29 मार्च 2025 की रात में 11:01 PM बजे शनि के इस राशि में प्रवेश करने से सप्तग्रही योग बनेगा।

ये भी पढ़ें: इंसान का समय कितना भी बुरा क्यों न हो, भूल से भी नहीं बेचनी चाहिए ये 5 चीजें

---विज्ञापन---

मीन राशि में महायुति का 12 राशियों का असर

29 मार्च 2027 को मीन राशि में बनने वाले सप्तग्रही योग का असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग तरह से पड़ने वाला है। ग्रहों की महायुति से आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक जीवन में बदलाव आएंगे। साथ ही, यह योग विशेष रूप से आध्यात्मिकता, बौद्धिकता और संकल्प शक्ति को जागृत करने वाला सिद्ध हो सकता है, क्योंकि यह महायुति गुरु बृहस्पति के स्वामित्व वाली राशि ‘मीन’ में बन रही है। आइए जानते हैं, इस महायुति का प्रत्येक राशि पर क्या असर होगा?

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक मामलों में बदलाव का हो सकता है। यह समय आपके लिए किसी नए फील्ड में प्रयास करने का है। हालांकि आपकी धन में वृद्धि होगी, लेकिन आपको आत्मसंयम रखने की आवश्यकता होगी, खासकर रिश्तों में। सिंगल जातकों के विवाह होने के योग बन रहे हैं।

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लिए यह समय एक महत्वपूर्ण बदलाव का है, खासकर पेशेवर जीवन में। कार्यक्षेत्र में आपके लिए सफलता के नए रास्ते खुल सकते हैं। व्यापार के जुड़े लोग लाभ की स्थिति में होंगे, लेकिन पूरी मेहनत के बाद। इसके साथ ही, साझेदारों में सामंजस्य बनाए रखना आवश्यक होगा। परिवार और रिश्तों में मजबूती बढ़ेगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय शैक्षिक और बौद्धिक क्षेत्र में प्रगति का है। आपकी सोच में गहराई आएगी और आप नये दृष्टिकोण से चीजों को देख सकेंगे। व्यापार में एक नई शुरुआत से इनकम में सकारात्मक इजाफा होने के योग हैं। मानसिक शांति और आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ेगी।

---विज्ञापन---

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को इस समय में आर्थिक लाभ और करियर में स्थिरता मिल सकती है। यह समय निवेश और वित्तीय योजनाओं को सुदृढ़ करने के लिए उपयुक्त है। किसी नए काम में सफलता मिलने की भी संभावना है। आपको पारिवारिक जीवन में भी संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता होगी।

सिंह राशि

सिंह राशि के लिए यह समय व्यक्तिगत संबंधों में सुधार और आत्मविश्वास को बढ़ाने का है। हालांकि, किसी भी प्रकार के नए निर्णय लेने से पहले आपको अपनी भावनाओं और मानसिक स्थिति का आंकलन करना होगा। कारोबारियों को राजनीति का सपोर्ट मिल सकता है। आपके रुतबे में बढ़ोतरी होगी।

---विज्ञापन---

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय सेहत और व्यक्तिगत जीवन में सुधार का है। आपके करियर में नई दिशा मिल सकती है। आपको किसी प्रोजेक्ट पर अच्छा काम करने का अवसर मिलेगा। विदेश व्यापार से जुड़े लोग लाभ की स्थिति में रहेंगे। रिश्तों में सामंजस्य और शांति बनाए रखना जरूरी होगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का है। आपके प्रयास सफल होंगे, नए स्रोतों से धन की इनकम बढ़ सकती है। साथ ही, आपके रिश्तों में भी सुधार हो सकता है, विशेष रूप से प्यार और रोमांस के मामलों में। यह समय नई योजनाओं पर काम करने और उन्हें साकार करने का है।

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह समय पारिवारिक संबंधों में सुधार और करियर में नई ऊंचाइयां हासिल करने का है। आपके मनोबल और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपको निवेश से भारी लाभ होगा, जो आपकी तकदीर बदल सकती है। इस समय आपको अपने विचार को किसी से शेयर में थोड़ा ध्यान रखना होगा।

धनु राशि

धनु राशि के लिए यह समय शिक्षा और ज्ञान के क्षेत्र में विकास का है। आप किसी नई दिशा में प्रयास करने का मन बना सकते हैं। करियर और सामाजिक प्रतिष्ठा में भी सुधार होगा। नौकरीपेशा जातकों का प्रमोशन उनके मन के माफिक हो सकता है। मानसिक शांति और संतुलन बनाए रखना आवश्यक होगा।

---विज्ञापन---

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए यह समय अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने का है। निवेश और वित्तीय योजनाओं को लेकर कुछ बड़ा निर्णय लिया जा सकता है। व्यापार का विस्तार संभव है। पारिवारिक जीवन में संतुलन बना रहेगा। शादीशुदा जिंदगी में रोमांस का रोमांच बढ़ सकता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लिए यह समय व्यक्तिगत के साथ व्यावसायिक जीवन में बदलाव का है। रिश्तों में सुधार होगा और आप अपने आत्मविश्वास में वृद्धि महसूस करेंगे। यह समय अपने लक्ष्यों को स्पष्ट रूप से निर्धारित करने और उन्हें प्राप्त करने का है। कारोबार और स्टडी के सिलसिले में विदेश जाने का मौका मिलेगा।

---विज्ञापन---

मीन राशि

मीन राशि के लिए यह समय अत्यधिक फलदायी है। आपके जीवन में कई सकारात्मक बदलाव होंगे और आप अपने कार्यों में सफलता पा सकते हैं। विदेश में पढ़ाई के इच्छुक लोगों की अभिलाषा पूरी हो सकती है। इस समय आपको अपनी भावनाओं और मानसिक स्थिति पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी।

ये भी पढ़ें: विदुर नीति: इन 3 गलतियों से घर में नहीं टिकता है पैसा, कर्ज में डूब जाता है परिवार

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Mar 25, 2025 08:28 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार पिछले 20+ वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है। वे स्वयं वैदिक ज्योतिष (पाराशरीय), अंक ज्योतिष (न्यूमरोलॉजी) और सामुद्रिक शास्त्र के क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और एक सक्रिय ज्योतिष हैं। वे साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं और वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके।  धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola