Shani Gochar 2024: नवग्रहों में शनि देव को सबसे क्रूर ग्रह माना गया है। जो प्रत्येक व्यक्ति को उसके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। वहीं जब शनि का राशि और नक्षत्र परिवर्तन होता है, तो उसके कारण भी प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में बदलाव आता है। जहां कुछ राशियों के लोगों को शनि की साढ़े साती और ढैय्या का सामना करना पड़ता है। वहीं कुछ लोगों के जीवन में सकारात्मकता का भी वास होता है।
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस समय शनि देव कुंभ राशि में विराजमान हैं, जिसके कारण शश नामक पंच महापुरुष राजयोग का निर्माण हुआ है। शास्त्रों में पंच महापुरुष राजयोग को बेहद शुभ माना जाता है। कुंभ राशि में शनि देव 28 मार्च 2025 तक विराजमान रहेंगे। ऐसे में पंच महापुरुष राजयोग का प्रभाव 12 राशियों के जीवन पर आने वाले 208 दिनों तक रहेगा। चलिए जानते हैं उन तीन राशियों के बारे में, जिनके ऊपर 2025 तक शनि देव की विशेष कृपा बनी रहेगी।
वृषभ राशि
शश राजयोग का निर्माण वृषभ राशि के दसवें भाव में हुआ है, जिसके कारण इस राशि के लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। इस लंबी अवधि के दौरान युवाओं को तरक्की पाने के कई नए अवसर प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा लोगों को वेतन बढ़ने का शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। कला से क्षेत्र से जुड़े लोगों के काम की समाज में वाहवाही होगी, जिसके कारण उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। इसके अलावा वृषभ राशि के लोगों के खराब स्वास्थ्य में भी सुधार आने की संभावना है।
ये भी पढ़ें- Vishwakarma Puja 2024: विश्वकर्मा जयंती पर 3 राशियों की मौज! बन रहा है अद्भुत योग, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए शश राजयोग शुभ साबित होगा। नौकरीपेशा लोगों को इंक्रीमेंट का शुभ समाचार मिल सकता है। इसके अलावा अगले साल तक प्रमोशन होने की भी संभावना है। युवाओं को अपने नए हुनर के बारे में पता चलेगा, जो उनके करियर के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। शादीशुदा लोगों का अध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा, जिससे मानसिक शांति का अहसास होगा।
कुंभ राशि
शनि के राशि परिवर्तन से कुंभ राशि के लग्न भाव में अति शुभ शश राजयोग का निर्माण हुआ है। ऐसे में 2025 तक कुंभ राशि के जातकों के ऊपर शनि देव की कृपा बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन में अपार खुशियों का आगमन होगा। इसके अलावा परिवारवालों के संग अच्छा समय बिताने का भी मौका मिलेगा। पिछले कई सालों से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। युवाओं का उच्च शिक्षा के लिए देश से बाहर जाने का सपना अगले साल तक सच हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Love Rashifal: साध्य योग का 12 राशियों के जीवन पर क्या पड़ेगा असर? जानें राशिफल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
9 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
10 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
13 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
16 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines