Shani Gochar: 27 दिसंबर से सुधर जाएगी इन 3 राशियों की बिगड़ी किस्मत, शनि बदलेंगे अपनी चाल!

Shani Gochar: वैदिक ज्योतिष की गणितीय गणना के अनुसार, शुक्रवार 27 दिसंबर, 2024 से कर्मफल के स्वामी न्यायाधीश शनि नक्षत्र परिवर्तन कर अपनी चाल बदलेंगे। इससे इन 3 राशियों की बिगड़ी किस्मत सुधर सकती है। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, शनि की बदली चाल से 3 राशियों के जातकों बिगड़ी किस्मत सुधर जाने योग हैं। आइए जानते हैं, ये 3 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

shani-nakshatra-parivartan

Shani Gochar: शनि सबसे धीमी गति से चलने वाले ग्रह है। वे एक राशि में 2.5 वर्ष यानी ढाई साल तक विराजमान रहते हैं, वहीं एक नक्षत्र में लगभग 1 साल तक गोचर करते हैं। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, शनिदेव की धीमी चाल की वजह से जातकों के जीवन पर उनका स्थायी और गहरा प्रभाव पड़ता है। गुजरता हुआ साल 2024 शनिदेव की चाल में बदलाव का साक्षी बनने जा रहा है। बता दें कि शनिदेव व्यक्ति को उसके कर्मों के आधार पर फल देते हैं। यदि किसी ने अच्छे कर्म किए हैं, तो शनि का प्रभाव सकारात्मक होता है। वहीं, बुरे कर्म करने वालों के लिए शनि बेहद कष्टकारी साबित होते हैं। इसलिए वे न्याय के देवता कहे जाते हैं।

विज्ञापन

वैदिक ज्योतिष की गणितीय गणना के अनुसार, शुक्रवार 27 दिसंबर, 2024 की देर रात 10 बजकर 42 मिनट पर न्यायाधीश शनि शतभिषा नक्षत्र से निकलकर पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र गोचर में प्रवेश करेंगे। पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र मंडल के 27 नक्षत्रों में से 25वें नक्षत्र हैं, जिसे स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र शनि ग्रह को गोचर सभी राशियों पर बेहद असरकारी साबित होगा।

विज्ञापन

पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में शनि गोचर का असर

ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में शनि गोचर से 3 राशियों के जातकों की  बिगड़ी किस्मत के सुधर जाने योग बन रहे हैं और उन्हें जीवन के अनेक फील्ड्स में सफलता मिल सकती है। शनि के पूर्वा भाद्रपद में गोचर के दौरान नियमित रूप से शनिदेव की पूजा और शनिवार को दान-पुण्य करने से और भी अधिक शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं।

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए यह समय उन्नति का साबित हो सकता है। शनिदेव कृपा से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और करियर में प्रगति होगी। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन के साथ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। इससे आपकी आमदनी में अच्छी-खासी वृद्धि होगी। साथ ही धन लाभ के नए स्रोत भी विकसित होंगे। धन संबंधी निर्णय सोच-समझकर लेने की प्रवृत्ति विकसित होगी। लिहाजा धन लाभ से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। सेहत में सकारात्मक बदलाव आने से जीवन की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। हर काम ढंग से पूरा होगा। मन प्रसन्न रहेगा।

तुला राशि

तुला शुक्र ग्रह की राशि है, जिसमें शनि ग्रह उच्च के होकर बेहद शक्तिशाली हो जाते हैं और अपना सर्वश्रेष्ठ फल देते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और जीवन में नई भौतिक सुविधाएं जुड़ेंगी, जिससे जीवन स्तर में सुधार होगा। प्रयासों में सफलता मिलेगी और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपकी आय में जबरदस्त वृद्धि होगी। व्यापार में खूब मुनाफा होने से काम-काज का विस्तार संभव है। आर्थिक स्रोतों में बढ़ोतरी होने से आर्थिक स्थिरता प्राप्त होगी। मेहनत जारी रखें। अपनी सेहत के साथ पिता के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, कानूनी मामले में जीत हासिल होने योग हैं।

विज्ञापन

कुंभ राशि

कुंभ राशि भगवान शनिदेव की स्वराशि होने के साथ उनकी मूल त्रिकोण राशि भी है। करियर और व्यापार में सफलता के योग बन रहे हैं। व्यवसाय में लाभ होगा, नए साझीदार के आने से काम में तेजी आएगी। करियर और नौकरी में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन संभव है, जो आमदनी बढ़ाने वाला साबित होगा। अचानक धन लाभ संभव है। पहले से किए गए निवेश से लाभ होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विद्यार्थियों के लिए यह बेहद शुभ समय है। करियर आई रुकावट और समस्याएं दूर होंगी। घर-परिवार में खुशहाली और शांति का वातावरण बना रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ