---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

New Year Hororscope: 3 जनवरी से 3 राशियों के जीवन में मचेगी भारी उथल-पुथल, पृथ्वी के सबसे नजदीक होंगे सूर्यदेव!

Year Hororscope: 3 जनवरी को सूर्यदेव पृथ्वी के सबसे निकट होंगे। सूर्य-पृथ्वी की यह निकटता 3 राशि के जातकों के लिए चुनौतियां ला सकती है। हालांकि, यह समय आत्मनिरीक्षण, धैर्य और सकारात्मक ऊर्जा का उपयोग कर खुद को मजबूत बनाने का अवसर भी प्रदान करता है। उचित उपायों और सावधानी से इन परेशानियों को कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

New Year Hororscope: 3 जनवरी 2024 को सूर्य पृथ्वी के सबसे करीब होंगे, जिसे खगोल विज्ञान में पेरिहीलियन स्थिति कहा जाता है और इस दिन को पेरिहेलियन डे (Perihelion Day) कहा जाता है। इस दिन पृथ्वी और सूर्य के बीच की दूरी करीब 14.7 करोड़ किलोमीटर होती है। यह खगोलीय घटना न केवल प्रकृति पर बल्कि ज्योतिषीय दृष्टि से राशियों पर भी प्रभाव डालेगी। सूर्य का यह विशेष संयोग कुछ राशियों के लिए भारी उथल-पुथल का समय ला सकता है।

सूर्य आत्मा, आत्मबल, शक्ति, ऊर्जा, नेतृत्व, राजनीति, सत्ता, राजसी सुख और आत्मविश्वास के कारक यानी स्वामी और नियंत्रक ग्रह हैं। जब सूर्य पृथ्वी के करीब होते हैं, तो उनका प्रभाव बढ़ जाता है। यह स्थिति 3 राशियों के जीवन में बड़े बदलाव, चुनौतियां और अप्रत्याशित घटनाएं ला सकती हैं। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं, जिस पर इस घटना का सबसे अधिक असर पड़ेगा और इन राशियों के जातकों के जीवन में क्या-क्या नकारात्मक बदलाव आने की आशंका है?

---विज्ञापन---

मेष राशि

पेरिहीलियन स्थिति यानी उपसौर घटना से मेष राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अस्थिरता का सामना करना पड़ सकता है। आपको कलीग के विरोध का झेलना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में तनाव और गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। आर्थिक मामलों में अनावश्यक खर्च और नुकसान हो सकता है। आपको आत्मविश्वास बनाए रखना होगा, साथ ही गुस्से पर भी नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा हर काम और रिश्तों पर इसका असर होगा। बड़े फैसले लेते समय जल्दबाजी से बचें।

उपाय: हर रविवार सूर्य को जल चढ़ाएं और “ॐ घृणिः सूर्याय नमः” मंत्र का जाप करें।

---विज्ञापन---

सिंह राशि

सूर्य और पृथ्वी की इस विशेष खगोलीय स्थिति से स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ने की आशंका है। सिंह राशि के जातकों को विशेष रूप से हृदय और थकावट से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। वहीं रिश्तों में अहंकार और टकराव की स्थिति बन सकती है। करियर, नौकरी और व्यापार में अनिश्चितता और निर्णय लेने में दिक्कतें हो सकती हैं। इस दौरान दूसरों की भावनाओं का सम्मान करें और रिश्तों को संभालकर चलने की आवश्यकता है। मानसिक शांति के लिए ध्यान और योग का सहारा लेने से लाभ हो सकता है।

उपाय: सूर्यदेव की पूजा करें और गुड़ का दान करें।

---विज्ञापन---

मकर राशि

कार्यक्षेत्र में काम अतिरिक्त दबाव बढ़ने से जीवन में तनाव बढ़ सकता है। आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिलने से आप परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। पारिवारिक सदस्यों के बीच विवाद की स्थिति बन सकती है। आर्थिक निवेश में सतर्कता की जरूरत है, अन्यथा नुकसान हो सकता है। रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें और नियमित व्यायाम करें, क्योंकि हड्डियों और मांसपेशियों से जुड़ी समस्या हो सकती है।

उपाय: शनिवार को काले तिल का दान करें और शनि देव की पूजा करें। हर सुबह सूर्य को अर्घ्य दें।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Numerology: स्मार्ट तरीके से जिंदगी जीते हैं इन 3 तारीखों में जन्मे लोग, धन और ज्ञान दोनों में होते हैं धनी!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Dec 18, 2024 11:01 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola