Shani Gochar: मार्गी होने के बाद शनि ने पहली बार बदली चाल, बुलंद हुआ इन 3 राशियों का सितारा!

Shani Gochar: कर्मफल के स्वामी न्यायाधीश शनिदेव ने मार्गी होने के बाद पहली बार शुक्रवार 27 दिसंबर, 2024 से अपनी चाल बदल ली है। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, शनि बदली चाल से जिससे 3 राशियों का सितारा बुलंद हो सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं और इन राशियों के जातकों के जीवन में क्या-क्या सकारात्मक बदलाव आएंगे?

shani ki chaal shani nakshatr gochar

Shani Gochar: शुक्रवार 27 दिसंबर, 2024 से शनि ग्रह ने अपनी चाल बदल ली है। 139 दिनों तक वक्री रहने के बाद शनिदेव 15 नवंबर को मार्गी हुए थे। 7 दिसंबर की रात 10 बजकर 42 मिनट पर कर्मफल के स्वामी शनिदेव शतभिषा से निकलकर पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं। मार्गी होने के बाद शनिदेव ने पहली बार चाल बदली है। शनि का पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में गोचर वैदिक ज्योतिष के दृष्टिकोण से अत्यधिक महत्वपूर्ण है क्योंकि यह नक्षत्र शनि की प्रकृति और प्रभावों को गहराई से प्रकट करता है।

विज्ञापन

पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में शनि गोचर का ज्योतिष महत्व

पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के स्वामी ग्रह बृहस्पति हैं। यह नक्षत्र आकाश में मौजूद 27 नक्षत्रों में से 25वां नक्षत्र है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह नक्षत्र शनि की राशि कुंभ और गुरु बृहस्पति की राशि मीन को जोड़ता है. इसलिए शनि के इस नक्षत्र में प्रवेश का अर्थ है कि कर्म और आध्यात्मिकता का संगम होना। यह नक्षत्र एकाग्रता, गहन सोच, और परिवर्तनकारी ऊर्जा का भी प्रतीक है। यही कारण है कि लोग अपने कर्मों और उनके परिणामों पर अधिक गहराई से विचार करेंगे। यह समय स्वयं के अंदर झांकने और दीर्घकालिक योजनाओं पर काम करने का है।

विज्ञापन

पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में शनि गोचर का राशियों पर असर

मार्गी होने के बाद शनि ने पहली बार चाल बदली है और इससे 3 राशियों का सितारा बुलंद हुआ है। पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में शनि गोचर का 3 राशियों पर सकारात्मक असर होगा। इन राशियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन, उन्नति और स्थायित्व के संकेत हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि यह गोचर इन तीन राशियों के लिए क्या लेकर आएगा?

विज्ञापन

मेष राशि

शनिदेव का यह गोचर मेष राशि वालों के लिए विशेष लाभ लेकर आने के योग दर्शा रहा है। यह समय उनकी मेहनत का फल मिलने का है। लंबे समय से अटके हुए प्रोजेक्ट्स पूरे होंगे। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यवसायी वर्ग के लिए यह समय नए निवेश और साझेदारियों के लिए अनुकूल रहेगा। धातुओं के व्यापार से जुड़े लोग खूब मुनाफा कमाएंगे। साथ ही, मेष राशि वाले अपनी आध्यात्मिकता और मानसिक शांति पर ध्यान देंगे। जीवन में अनुशासन बढ़ेगा, और वे दीर्घकालिक लक्ष्य तय कर पाएंगे। नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिलेगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा। शनि का प्रभाव गंभीरता लाता है, इसलिए किसी भी निर्णय में जल्दबाजी से बचें।

कन्या राशि

कन्या राशि के लिए यह गोचर जीवन को बेहद गहराई से प्रभावित करेगा और जीवन में अनुकूलन बढ़ाएगा। यह उनके पारिवारिक जीवन में स्थायित्व और आनंद लेकर आएगा। घर में खुशहाली और शांति का वातावरण रहेगा। भूमि, वाहन और संपत्ति खरीदने का योग बन सकता है। पुराने पारिवारिक विवाद समाप्त होंगे, और रिश्तों में मिठास आएगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा, और पुरानी बीमारियों से राहत मिलेगी। मानसिक तनाव कम होगा, जिससे वे नई ऊर्जा के साथ काम कर पाएंगे। जो लोग विवाह की प्रतीक्षा कर रहे हैं, उनके लिए शुभ समय है। प्रेम संबंधों में स्थायित्व और समझ बढ़ेगी। परिवार में किसी के साथ अहंकार की भावना न रखें।

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि के लिए शनि का यह गोचर आपके धन और वाणी को प्रभावित करेगा। यह आर्थिक समृद्धि और आत्मविश्वास में वृद्धि का समय साबित हो सकता है। आय के नए स्रोत खुलेंगे। आपके पुराने निवेश भी लाभकारी साबित होंगे। आर्थिक समस्याओं का समाधान मिलेगा और कर्ज से राहत मिलेगी। व्यापार में विस्तार होगा। विदेशी परियोजनाओं से लाभ होने की संभावना है। स्टूडेंट्स से शिक्षा और ज्ञान में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के लिए यह समय उच्च शिक्षा या प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता का संकेत देता है। नई स्किल्स सीखने और करियर में प्रगति का उत्तम समय है। इस समय उनकी वाणी प्रभावशाली होगी, जिससे वे दूसरों को प्रभावित कर सकेंगे। वे महत्वपूर्ण वार्ताओं और समझौतों में सफल रहेंगे। खर्चों पर नियंत्रण रखें और अनावश्यक खरीदारी से बचें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ