Shani Gochar November 2023: सनातन धार्मिक परंपरा में शनि देव को न्याय के देवता के रूप में स्वीकार किया गया है। कहते हैं शनि देव को न्याय बेहद प्रिय है, ऐसे में जो जातक न्यायपूर्वक कार्य करते हैं, उन्हें शनि की विशेष कृपा प्राप्त होती है। वहीं जो लोग न्याय के संगत में नहीं रहते, उन पर शनि की वक्र दृष्टि रहती है। शनि की वक्र दृष्टि से व्यक्ति किसी भी कार्य में सफलता प्राप्त नहीं कर पाता। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, शनि देव इस वक्त कुंभ राशि में संचरण कर रहे हैं। और आने वाले 4 नवंबर 2023 को कुंभ राशि में ही मार्गी हो जाएंगे। ऐसे में शनि का यह मार्गी कुछ राशियों के लिए भाग्यवर्धक और तरक्कीकारक साबित होगा। आइए जानते हैं कि नवंबर मास के किन राशियों का भाग्योदय होने वाला है।
वृषभ राशि
नवंबर मास में शनि का मार्गी होना वृषभ राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित होगा। इस दौरान शनि देव की कृपा से नौकरी और रोजगार में तरक्की के कई अवसर प्राप्त होंगे। इसके साथ ही जो लोग आर्थिक परेशानियों से गुजर रहे हैं, उन्हें राहत मिलेगी। इतना ही नहीं, शनि का यह गोचर नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए वरदान के समान साबित हो सकता है।
यह भी पढ़ें: पितृ पक्ष में 1 जीव को भूलकर भी ना सताएं, नहीं तो पितर हो जाएंगे नाराज; शुरू हो जाएगा बुरा दौर!
मिथुन राशि
ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, नवंबर मास में शनि का मार्गी होना लाभकारी माना जा रहा है। ऐसे में शनि के मार्गी होने से आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। इसके साथ ही शनि मार्गी की अवधि में जमीन और वाहन खरीदने का योग बनेगा। इस दौरान अटके हुए कार्य पूरे होंगे। इसके अलावा इस दौरान मां लक्ष्मी की विशेष कृपा भी प्राप्त होगी।
सिंह राशि
शनि देव मार्गी होकर सिंह राशि वालों को खूब तरक्की करने वाले हैं। इस दौरान वित्तीय स्थिति सुदृढ़ होगी। जो लोग नौकरी की तलाश में लंबे समय से लगे हुए हैं, उन्हें नवंबर माह में खुशखबरी मिलेगी। व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा।
कन्या राशि
नवंबर माह में शनि देव के मार्गी होने से कन्या राशि वालों को विशेष फायदा होगा। दरअसल शनि देव इस राशि वालों को नौकरी और बिजनेस में खूब तरक्की कराने वाले हैं। इस दौरान धन लाभ के कई योग बनेंगे। इसके साथ ही इस दौरान बिजनेस में तरक्की के भी प्रबल योग बनेंगे। निवेश से आर्थिक लाभ हो सकता है। अगर इस राशि के जातक शनि की पीड़ा झेल रहे हैं, तो उन्हें राहत मिलेगी।
यह भी पढ़ें: Pitru Paksha 2023: पितृ-पक्ष के दौरान संभोग करना सही है या गलत? जानें शास्त्रीय मत और नियम
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
6 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
7 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
9 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
12 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines