---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

4 नवंबर से शनि देव चमकाएंगे 3 राशियों की किस्मत! साढ़ेसाती और ढैय्या वालों को भी मिलेगी बड़ी राहत

Shani Gocahr 2023: शनि देव 4 नवंबर को स्वाराशि कुंभ में मार्गी होने जा रहे हैं। ऐसे में शनि की सीधी चाल से 3 राशि वालों का भाग्योदय हो सकता है। इस दौरान नौकरी-व्यापार में खास उन्नति देखने को मिलेगी।

---विज्ञापन---

Shani Gocahr 2023: न्याय के देवता कहे जाने वाले शनि देव ढाई साल बाद एक राशि से दूसरी में गोचर करते हैं। इस प्रकार शनि देव को 12 राशियों का एक चक्र पूरा करने में 30 साल का समय लगता है। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक शन देव जनवरी 2023 में कुंभ राशि में गोचर किए थे और इस स्थिति में वे मार्च 2025 तक रहेगें। इससे पहले शनि देव 4 नवंबर को स्वराशि कुंभ में मार्गी होंगे। वैले तो शनि की इस चाल का असर सभी 12 राशियों पर होगा, लेकिन 3 राशि के जातकों को शनि देव की मार्गी चाल का शुभ प्रभाव प्राप्त होगा। आइए जानते हैं 4 नवंबर 2023 को शनि के मार्गी होने से किन 3 राशियों के अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं।

वृषभ राशि

4 नवंबर को शनि का मार्गी होना वृषभ राशि के जातकों के लिए अत्यंत फायदेमंद माना जा रहा है। दरअसल शनि देव की सीधी चाल से इस राशि के जातकों को खास लाभ प्राप्त होगा। इस दौरान कार्यस्थल पर मान-सम्मान प्राप्त होगा। नौकरीपेशा वालों को आमदनी में वृद्धि होगी। इसके साथ ही जॉब में प्रमोशन का भी लाभ मिल सकता है। रुपये-पैसों से जुड़ी दिक्कतें दूर होंगी। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। बिजनेस में आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: कल शरद पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण, बन रहे 4 दुर्लभ संयोग; 5 राशि वालों का शुरू होगा भाग्योदय

सिंह राशि

शनि की वक्री चाल से सिंह राशि वालों के सितारे बुलंद होंगे। इस दौरान भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। इसके साथ ही इस अवधि में किसी बड़े कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। बिजनेस में आर्थिक उन्नति करेंगे। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा। शादीशुदा जिंदगी में खुशहाली आएगी। बिजनेस से लिहाज से की गई यात्रा लाभकारी साबित होगी। परिवार में भाई-बहनों से सहयोग प्राप्त होगा।

---विज्ञापन---

कुंभ राशि

4 नवंबर में होने वाला शनि का मार्गी कुंभ राशि के जातकों के लिए खास माना जा रहा है। दरअसल इस दौरान किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के साथ-साथ लाभ भी होगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा सुखद और फायदेमंद साबित होगी। घर-परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। वैवाहिक जीवन में मिठास बनी रहेगी। जमीन से जुड़े कार्यों में धन लाभ होगा।

यह भी पढ़ें: 15 नवंबर तक दोनों हाथों से पैसा बटोरेंगे 5 राशियों के जातक, जॉब-बिजनेस से होगी छप्परफाड़ कमाई

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---विज्ञापन---

First published on: Oct 27, 2023 01:27 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola