आज शरद पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण, बन रहे 4 दुर्लभ संयोग; 5 राशि वालों का शुरू होगा भाग्योदय

Lunar Eclipse 2023: आज शरद पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। इस दिन ग्रहण के साथ-साथ 4 शुभ संयोग भी बनेंगे। यह शुभ संयोग 5 राशियों के लिए वरदान माने जा रहे हैं।

Lunar Eclipse 2023

Lunar Eclipse 2023

विज्ञापन

Lunar Eclipse 2023: आज यानी 28 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण का संयोग बन रहा है। यह चंद्र ग्रहण इस साल का आखिरी और दूसरा बड़ा चंद्रग्रहण है। इस चंद्रग्रहण से जुड़ी खास बात ये है कि यह शरद पूर्णिमा के दिन लगेगा जो कि भारत में भी नजर आएगा। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, 28 अक्टूबर शनिवार के दिन लगने वाला चंद्रग्रहण देर रात 1 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा और रात 2 बजकर 22 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। हालांकि ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले यानी शाम 4 बजे से ही शुरू हो जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह चंद्र ग्रहण मेष राशि और अश्वनी नक्षत्र में लगेगा। जिसके परिणामस्वरूप 4 खास संयोग बनेंगे। मेष राशि में पहले से गुरु विराजमान हैं, यहां चंद्रमा के साथ युति होने से गजकेसरी योग का निर्माण होगा। इसके साथ ही रवि योग, शश योग, बुधादित्य योग सर्वार्थसिद्धि योग का भी खास संयोग बनेगा। ऐसे में चंद्रग्रहण पर बनने वाले खास संयोग का लाभ 6 राशि वालों को मिलेगा। आइए जानते हैं कि यह चंद्रग्रहण किन 6 राशियों के लिए शुभ है।

वृषभ राशि

ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक, वृषभ राशि वालों के लिए यह चंद्रग्रहण मंगलकारी साबित होगा। दरअसल इस दौरान ग्रहण के शुभ प्रभाव से कार्यस्थल पर चल रही समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। भूमि, भवन और वाहन का सुख प्राप्त होगा। मां लक्ष्मी की कृपा से धन लाभ होगा। नौकरी करने वालों को विशेष लाभ होगा। बिजनेस में आर्थिक प्रगति कर सकते हैं।

विज्ञापन

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह चंद्रग्रहण भाग्योदय लेकर आ रहा है। दरअसल ग्रहण पर बनने वाले शुभ योगों से बिजनेस और नौकरी में खूब तरक्की होगी। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर माहौल अनुकूल रहेगा। यात्रा से सुख प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली बरकरार रहेगी। सेहत अच्छी रहेगी और किसी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। सुख के साधनों में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी।

सिंह राशि

ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, सिंह राशि वालों के लिए यह चंद्रग्रहण शुभ माना जा रहा है। दरअसल चंद्रग्रहण पर बनने वाले शुभ योगों से जीवन में तरक्की होगी। नौकरी में ऊंचा ओहदा प्राप्त हो सकता है। जमीन-जायदाद के कार्यों से आर्थिक लाभ होगा। जो कार्य लंबे समय से लंबित पड़े थे, वे पूरे होंगे। इस समय जो भी कार्य करेंगे, उसमें सराहना मिलेगी। धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामले में सफलता मिल सकती है।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह चंद्रग्रहण शुभ फलदायक माना जा रहा है। इस दौरान जैसी सफलता चाहेंगे, हालिस करेंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। गुप्त शत्रुओं से बचकर रहना होगा। छात्रों को विदेश में पढ़ने का अवसर प्राप्त हो सकता है। बिजनेस में आर्थिक उन्नति करेंगे। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। आकस्मिक धन लाभ का योग है। किसी साथ के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा से धन लाभ का योग है। कुल मिलाकर यह चंद्रग्रहण वृश्चिक राशि के लिए शुभ और मंगलकारी है।

कुंभ राशि

ज्योतिषीय गणना के मुताबिक कुंभ राशि वालों के लिए यह चंद्रग्रहण शुभ कहा जा रहा है। ग्रहण के शुभ प्रभाव से जीवन में सकारात्मकता नजर आएगी। इस दौरान नौकरी में लाभ के साथ-साथ पदोन्नति का भी लाभ मिल सकता है। व्यापार के सिलसिले से बाहर की यात्रा करनी पड़ सकती है, जो कि लाभकारी साबित होगी। आमदनी में बढ़ोतरी होगी और फिजूलखर्ची पर नियंत्रण कर सकते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ