Shani Hair Connection and Astro Upay: ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव जीवन के विभिन्न अंगों पर पड़ता है। कर्म का कारक ग्रह शनि का संबंध बाल से भी है। मसलन अगर बाल झड़ रहे हैं तो उसके पीछे कहीं ना कहीं शनि का प्रकोप हो सकता है। जिस जातक के जीवन में शनि ग्रह अनुकूल नहीं है, उसे शनि से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
हालांकि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, अनियमित दिनचर्या और असंतुलित खान-पान की वजह से बाल झड़ना कोई आश्चर्य की बात नहीं है। लेकिन, अगर सबकुछ सही होते हुए भी लगातार बाल झड़ रहे हैं तो यह शनि की गड़बड़ी का संकेत है। ऐसे में शनि से जुड़ा उपाय करना चाहिए। यहां बाल झड़ने का शनि से क्या संबंध है और आसान उपाय के तौर पर क्या करना चाहिए, जानिए।
शनि का है बाल से खास संबंध
इंसान के शरीर पर जितने भी बाल हैं, उसका संबंध शनि ग्रह से है। बेवजह बालों के झड़ने का मतलब ये है कि कुंडली का शनि बहुत अच्छा नहीं है। कम उम्र में गंजा होना कुंडली में शनि की गड़बड़ी का संकेत है। ऐसे में इस संकेत को समझकर उचित उपाय करने की सलाह दी जाती है।
क्या करें उपाय
जानकारों की मानें तो शनि दोष को दूर करने के लिए मिट्टी के दीये से जुड़े उपाय बेहद असरदार माने गए हैं। शनि दोष को दूर कर शनि देव की कृपा पाने के लिए मीट्टी के दीये में सरसों का तेल भर लें। ऐसा करने के बाद उसे किसी कीचड़ में दबा दें। ऐसा करने के बाद 15 से 20 दिन में असर दिखना शुरू हो जाएगा।
जानकार बताते हैं कि अगर शनि, कुंडली के 10वें या 12वें भाव (घर) में है तो ऐसी स्थिति में शनि से जुड़ा दान नहीं करना चाहिए। मतलब शनिवार के दिन काला तिल, लोहा, सरसों तेल, काला कंबल, ऊनी वस्त्र इत्यादि दान करने से परहेज करना चाहिए। हालांकि ज्योतिष शास्त्र के जानकार से सलाह लेकर दान करने में कोई बुराई नहीं है।
यह भी पढ़ें: मंगल का नक्षत्र परिवर्तन 4 राशियों के लिए वरदान समान! बढ़ेगी सुख-समृद्धि
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
स्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
11 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
17 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines