रंगों का करें सही से इस्तेमाल, कुंडली का हर ग्रह रहेगा अनुकूल

Planet Color Connection: ग्रहों का रंग से खास कनेक्शन है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रंगों के जुड़े खास उपाय जानिए।

Parade of Planets

Parade of Planets

Planet Color Connection Astrology Remedy in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में 9 ग्रह बताए गए हैं। जिन्हें नवग्रह भी कहा जाता है। ये सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध, गुरु (बृहस्पति), शुक्र, शनि, राहु और केतु हैं। हर ग्रह किसी ना किसी रंग से खास कनेक्शन है। जिस प्रकार सूर्य का रंग लाल है, उसी तरह दूसरे ग्रहों के लिए भी अलग-अलग रंग हैं। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, रंगों का जीवन पर खास असर होता है। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जानते हैं कि ग्रहों के शुभ प्रभाव को पाने के लिए किन रंगों का इस्तेमाल किया जाता है।

विज्ञापन

सूर्य

सूर्य का कनेक्शन लाल रंग से है। यही वजह है सूर्य देव की कृपा पाने के लिए उन्हें लाल फूल अर्पित किया जाता है। रत्न शास्त्र में सूर्य ग्रह को मजबूत करन के लिए ‘रूबी’ धारण पहनने के लिए कहा जाता है। यह रत्न भी देखने में लाल होता है।

विज्ञापन

चंद्र

चंद्रमा का संबंध सफेद रंग से है। ज्योतिष के जानकार मणिभूषण झा के मुताबिक, कुंडली के चंद्र ग्रह को मजबूत करने के लिए ‘मोती’ धारण करना चाहिए। मोती का रंग उजला होता है। इसके अलावा चंद्र दोष को दूर करने के लिए पूर्णिमा पर चाद्रमा को दूध अर्पित किया जाता है।

मंगल

मंगल का संबंध खून जैसे लाल रंग से है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शरीर में मंगल खून का प्रतिनिधित्व करता है। कुंडली में मंगल की गड़बड़ी से खून से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। मूंगा धारण करने से मंगल अनुकूल रहता है। मूंगा का रंग भी लाल ही है।

विज्ञापन

बुध

बुध ग्रह का संबंध हरा रंग से है। हरा रंग खुशहाली का प्रतीक माना गया है। जब कुंडली का बुध ग्रह की स्थिति ठीक नहीं रहती तो जातक की बुद्धि अस्थिर होने लगती है। बुध की स्थिति को सही करने के लिए ‘पन्ना’ धारण करने की सलाह दी जाती है।

गुरु (बृहस्पति)

बृहस्पति यानी गुरु ग्रह का कनेक्शन ‘पीला’ से है। इस रंग का जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। कुंडली में गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए पीले रंग का इस्तेमाल किया जाता है। भगवान विष्णु को पील रंग चढ़ाने से उनकी कृपा मिलती है। वहीं कुंडली में बृहस्पति ग्रह को शुभ करने के लिए पीला पुखराज पहनना चाहिए।

विज्ञापन

शुक्र

चमकदार उजला रंग शुक्र ग्रह से जुड़ा बताय गया है। शुक्र ग्रह की शुभता के लिए इसी रंग के कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है। कुंडली में शुक्र ग्रह को अनुकूल करने के लिए ‘हीरा’ पहनना बेहद शुभ है। चूंकि यह रत्न महंगा है इसलिए इसके उप रत्न के तौर पर स्फटिक धारण किया जा सकता है।

शनि

काला रंग शनि से जुड़ा है। हालांकि अत्यधिक काला भी डिप्रेशन का कारण बन सकता है। ऐसे में शनि ग्रह की शुभता के लिए ‘हल्का काला’ इस्तेमाल करना चाहिए। यही वजह है कि शनि देव की कृपा पाने के लिए काला तिल, उड़द (काला) लोहा इत्यादि दान करने के लिए कहा जाता है।

विज्ञापन

राहु

ज्योतिष में राहु का छाया ग्रह कहा गया है। राहु का रंग काला (धुएं जैसा) बताया गया है। राहु ग्रह की शुभता के लिए चंदन कि तिलक लगाना चाहिए। इसके अलावा इस ग्रह को अनुकूल बनाने के लिए ‘गोमेद’ पहनने की सलाह दी जाती है।

केतु

केतु भी एक प्रकार का छाया ग्रह ही है। इस ग्रह का संबंध ‘भूरा’ (ब्राउन) से है। कुंडली में केतु ग्रह की शुभता को प्राप्त करने के लिए लहसुनियां (कैट्स आई) रत्न पहनना चाहिए।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ