Shani Budh Yuti: 7 दिसंबर से 3 राशियों को होगा फायदा ही फायदा, शनि-बुध से बनेगा केंद्र दृष्टि योग!

Shani Budh Yuti 2024: 7 दिसंबर को शनि और बुध की केंद्र दृष्टि (Shani Budh Ki Kendra Drishti) का निर्माण हो रहा है, जिससे 3 राशियों के लोगों को फायदा ही फायदा हो सकता है। आइए जानते हैं वो 3 राशियां कौन सी है।

Shani Budh Ki Kendra Drishti

शनि बुध की केंद्र दृष्टि

Shani Budh Ki Kendra Drishti: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नवग्रह होते हैं और एक निश्चित समय के बाद राशि परिवर्तन के साथ नक्षत्र परिवर्तन करते रहते हैं। साथ ही ग्रह एक दूसरे पर अच्छी और बुरी दृष्टि भी डालते हैं जिसका असर 12 राशियों के लोगों पर पड़ता है। 7 दिसंबर को शनि और बुध केंद्र दृष्टि का निर्माण कर रहे हैं। दोनों ग्रह एक दूसरे से 90 डिग्री कोण पर स्थित होकर चलेंगे। ऐसे में शनि और बुध की केंद्र दृष्टि बनेगी जिससे 3 राशियों के लोगों को लाभ ही लाभ होने वाला है।

विज्ञापन

शनि बुध की केंद्र दृष्टि

द्रिक पंचांग के अनुसार 7 दिसंबर शनिवार को सुबह 07 बजकर 21 मिनट पर बुध और शनि, धनु और मीन राशि में 13 डिग्री पर मौजूद रहेंगे और ऐसे में दोनों के ग्रहों के बीच की दूरी 13° 05′ 52″ रहेगी। बुध और शनि के एक दूसरे से 90 डिग्री होने पर केंद्र दृष्टि योग का निर्माण हो रहा है।

विज्ञापन

मेष राशि

Aries

मेष राशि के लोगों के लिए बुध और शनि की केंद्र दृष्टि लाभकारी रहेगी। आप किसी यात्रा पर जाने का विचार कर सकते हैं। ऐसे कार्य जिनमें रुकावट आ रही थी, उनमें आपको सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए आने वाला समय उत्तम सिद्ध हो सकता है। धन की प्राप्ति के साथ नए अवसर प्राप्त हो सकेंगे। व्यापार में उन्नति हो सकती है, बस थोड़ा सोच-विचार करना जरूरी है।

विज्ञापन

कर्क राशि

Cancer zodiac sign

विज्ञापन

कर्क राशि के लिए बुध और शनि की केंद्र दृष्टि फायदा ही फायदा दिला सकेगी। कामकाज में सफलता मिल सकती है। रुके कार्य पूरे होंगे। परिवार के लोगों के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं। आपको जल्दी सफलता मिलेगी, बस इसके लिए थोड़ा सब्र रखना होगा। धन की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार में लाभ हो सकता है। मन पहले ज्यादा खुश रहेगा।

कुंभ राशि

Aquarius

विज्ञापन

कुंभ राशि के लिए बुध और शनि की केंद्र दृष्टि खूब लाभ के साथ होगी। व्यापारियों के लिए उत्तम रहेगा। कार्यों में सफलता मिल सकती है। नौकरी करने वालों के लिए नए अवसर इंतजार कर रहे हैं। प्रमोशन का योग है। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। काफी दिन से जो काम अटका हुआ था, वो पूरा हो सकेगा। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकेंगे। रिश्तों में मजबूती होगी।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ