हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Shani-Budh Yuti 2024: आज कुंभ राशि में शनि और बुध ग्रह की होगी युति, इन राशियों को सभी कष्टों से मिलेगी मुक्ति

Shani-Budh Yuti 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज यानी 20 फरवरी को कुंभ राशि में शनि और बुध ग्रह की युति होने जा रही है। यह युति कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ मानी जा रही है।

विज्ञापन

Shani-Budh Yuti In Kumbh Rashi: ग्रहों के राजकुमार, बुध ग्रह को बुद्धि, मन, वाणी, कारोबार, व्यापार, कम्यूनिकेशन, शेयर बाजार और अर्थव्यवस्था के कारक ग्रह माना गया है। वहीं शनि ग्रह को कर्मफल के दाता और न्याय के देवता माना गया है। बता दें कि आज यानी 20 फरवरी को शनि और बुध ग्रह कुंभ राशि में एक साथ युति करेंगे। बता दें कि कुंभ राशि में शनि देव पहले से विराजमान हैं।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब दोनों ग्रह एक साथ युति करेंगे तो इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन बता दें कि कुछ ऐसी राशियां हैं जिन्हें अधिक लाभ की प्राप्ति हो सकती है। उनके करियर में बदलाव देखने को मिल सकता है। तो आइए आज इस खबर में उन भाग्यशाली राशियों के बारे में जानते है।

यह भी पढ़ें- गुरु बृहस्पति 12 साल बाद मई में करेंगे राशि परिवर्तन, 3 राशियों के जीवन में बढ़ेगी धन-दौलत

विज्ञापन

मिथुन राशि

आज यानी 20 फरवरी को कुंभ राशि में शनि और बुध ग्रह का मिलन होने वाला है। जिससे मिथुन राशि वाले लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। बता दें कि मिथुन राशि में शनि और बुध की युति नवम भाव में हो रही है। इसलिए आज से भाग्य का साथ मिल सकता है। साथ ही रुके हुए कार्य बन सकते हैं। शनि और बुध की युति के कारण आप देश-विदेश की यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। साथ ही सभी परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा। कुछ लोगों को समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। साथ ही नौकरी और कारोबार से अच्छा-खासा धन कमा सकते हैं। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है।

यह भी पढ़ें-  साल 2024 का अंतिम महीना 4 राशियों के लिए बेहद शुभ, हर क्षेत्र में कमाएंगे खूब नाम

विज्ञापन

मकर राशि

शनि और बुध का मिलन मकर राशि वाले लोगों के लिए बेहद शुभ और लाभकारी साबित हो सकता है। बता दें कि मकर राशि में दोनों ग्रहों की युति धन और वाणी भाव में हो रही है। इसलिए मकर राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है। साथ ही आय में बढ़ोतरी भी हो सकती है। कुछ समय बाद अचानक धन का लाभ हो सकता है। मकर राशि के लोगों पर बुध ग्रह के प्रभाव से वाणी में मधुरता आएगी। साथ ही लोगों के बीच आपका मान-सम्मान बना रहेगा। आप अपनी वाणी से किसी सीनियर का दिल जीत सकते हैं, जिससे आगे चलकर आपको लाभ हो सकता है।

यह भी पढ़ें- कुंभ राशि में हुआ पिता और पुत्र का संयोग, 4 राशियों की बदलेगी किस्मत

विज्ञापन

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए बुध और शनि ग्रह का मिलन अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि कुंभ राशि में शनि और बुध की युति लग्न भाव में होने जा रही है। इसलिए आज से कुंभ राशि वाले लोगों के मन में आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनको ऑफिस में मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है। साथ ही करियर से संबंधित कुछ अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। बता दें कि करियर में तरक्की के शुभ योग भी बन रहे हैं। जो लोग विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उनका सपना बहुत जल्द पूरी होने वाली है। परिवार और दोस्तों का भरपूर साथ मिलेगा।

यह भी पढ़ें- मार्च में दैत्य गुरु शुक्र करेंगे शनि की राशि में प्रवेश, 3 राशियों की खुल जाएगी किस्मत

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola